देश

क्या पश्चिम बंगाल के राजभवन की हो रही जासूसी? राज्यपाल ने लगाए गंभीर आरोप, आखिर क्यों किया ये दावा

West Bengal Governor House Controversy: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच पिछले कुछ महीनों में कई मुद्दों पर विवाद हो चुका है. इस बीच अब राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दावा किया है कि उनके राजभवन की जासूसी की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि इन बातों का पता चलते ही मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है. हालांकि इस जासूसी के मुद्दे पर उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है और न ही सीधे तौर पर राज्य सरकार पर कोई आरोप लगाए हैं.

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक बोस ने यह नहीं बताया कि कथित जासूसी प्रयास कौन कर रहा है? ध्यान देने वाली बात यह भी है कि राज्य सरकार के साथ बोस के संबंध तानपूर्ण ही रहे हैं. बोस ने कहा है कि यह एक सच्चाई है. मेरे पास राजभवन में जासूसी के बारे में विश्वसनीय जानकारी है. उस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Election: “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण देश के तीन दुश्मन”, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बता दें कि बोस और ममता बनर्जी की सरकार के बीच कई मुद्दों पर टकराव होता रहा है. विश्वविद्यालय के कुलपतियों की नियुक्ति से लेकर राज्य के स्थापना दिवस, केंद्र के मनरेगा का बकाया रोकने और राजनीतिक हिंसा से जुड़े मुद्दों पर सीएम और राज्यपाल आमने-सामने आते रहे हैं. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि क्या इस जासूसी वाले मुद्दे पर भी राज्यपाल और सीएम के बीच टकराव हो सकता है.

यह भी पढ़ें-RRTS Project: रैपिड रेल प्रोजेक्ट को फंड न देने पर दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, एक हफ्ते का दिया समय

बता दें कि हाल ही में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या पर राज्यपाल बोस ने कहा था कि बंगाल की राजनीति में हिंसा की संस्कृति है. उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा. हम निश्चित रूप से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और राजभवन भी अपना कर्तव्य निभाएगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ हमें सामाजिक उपाय भी अपनाने चाहिए, क्योंकि बंगाल की राजनीति को हिंसा प्रभावित कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago