मनोरंजन

Aftab Shivdasani Birthday: आफताब शिवदासानी ने एक ही लड़की से दो बार की शादी, फिल्मों से दूर रहकर भी करोड़ों कमाता है यह फ्लॉप एक्टर

Aftab Shivdasani Birthday: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी आज 44 साल के हो गए हैं. आफताब लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि, उनका स्टारडम आज भी पहले जैसा ही है. आफताब शिवदासानी के चाहने वाले लाखों में हैं, जो उन्हें आज भी उतना ही सपोर्ट करते हैं. बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था. आफताब बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकारों में से हैं जो बचपन से फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं, मगर उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे.

आफताब को मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे मिले कई अवॉर्ड

आफताब सबसे पहले अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में नजर आए थे. उस वक्त उनकी उम्र मात्र नौ साल थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘शहंशाह’ में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह ‘अव्वल नंबर’, ‘चालबाज’ और ‘इंसानियत’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए. साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ में लीड रोल निभाकर डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं. फिल्म सुपरहिट रही थी, इसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले.

लग्जरी लाइफ जीते हैं आफताब शिवदासानी

आफताब का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन वह आज भी रॉयल लाइफ जीते हैं. माना जाता है कि आफताब एक्टिंग से दूर हैं लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए सालाना 3 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं. उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ के करीब है. इसके अलावा, मुंबई में उनका खुद का आलीशान अपार्टमेंट हैं. बात अगर गाड़ियों की करें तो आफताब के पास ऑडी आरएस 5 (1.09 करोड़) और बीएमडब्यू एक्स 6 (1.22 करोड़) हैं.

ये भी पढ़े:उज्जैन पहुंचीं सारा अली खान, महाकाल के किए दर्शन, पिछली बार ट्रोल होने पर दिया था मुंहतोड़ जवाब

आफताब ने ब्रिटिश- इंडियन से रचाई शादी

आफताब की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है. आफताब ने 38 की उम्र में पत्नी निन दुसांज से ही दोबारा शादी की थी. वैसे तो आफताब और निन दुसांज ने साल 2014 में शादी की थी लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई थी. वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में. आफताब और निन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. बता दें कि निन दुसांज ब्रिटिश- इंडियन हैं. निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की बहन हैं

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

20 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago