देश

1951 के पहले चुनाव में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपये, जानें इस बार कितना खर्च आएगा

Lok Sabha Election 2024 Spend: लोकसभा चुनाव 2019 को संपन्न कराने में केंद्र को 59 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया था. जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 80 करोड़ लोगों को 5 किलो फ्री राशन देने पर करीब 2 लाख 36 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस बार के चुनवों में इलेक्टोरल बाॅन्ड, राम मंदिर, सीएए कानून समेत कई ऐसे मुद्दे है जो जनता के सिर चढ़कर बोल रहे हैं. यानी जनता इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर ही वोट करेगी.

चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो एक गरीब परिवार जितने पैसे महीने भर का गुजारा चलाता है उतने ही पैसे का खर्च चुनाव आयोग को एक वोटर पर आता है. यानी सिर्फ 700 रुपये. 2014 में चुनाव कराने में करीब 3870 करोड़ रुपये का खर्च आया था. 2014 में उम्मीदवारों और पार्टियों द्वारा खर्च किया गया कुल पैसा 30 हजार करोड़ रुपये था. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में यही खर्च बढ़कर 60 हजा करोड़ रुपये पहुंच गया. इसमें आयोग का खर्च 15 प्रतिशत के आसपास रहा होगा.

इस बार के चुनाव में 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना

इलेक्शन कमीशन के डेटा की मानें तो 1951 का पहला आम चुनाव जो 4 महीने तक चला चुनाव में करीब 10 करोड़ रुपये लगे थे. इसमें खर्च ज्यादा आया क्योंकि हर चीज को नए सिरे से बनाना था. दूसरे आम चुनाव 1957 में खर्च 5.7 करोड़रुपये रहा. उसके बाद से खर्च बढ़ता ही चला गया. 1967 के चुनाव में 11 करोड़ का खर्च आया. वहीं 1989 के आम चुनाव में 154 करोड़ से अधिक का खर्च आया. वहीं 2009 में करीब 1114 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. जानकारों की मानें तो इस बार के चुनाव में 6 हजार करोड़ का खर्च आने की संभावना है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

4 minutes ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

10 minutes ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

25 minutes ago