हेमा मालिनी
Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने महज 14 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों से डेब्यू किया था. एक्ट्रेस अपने समय की सबसे खूबसूरत अदाकारा थीं. हेमा की एक्टिंग के साथ-साथ उनके अंदाज पर भी फैंस फिदा थे और सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि हेमा के साथ काम करने वाले उनके को स्टार्स भी उनकी खूबसूरती पर मरते थे. लेकिन हेमा मालिनी जितनी खूबसूरत और टैलेंटेड थी उतनी ही ज्यादा उनकी मां स्ट्रिक्ट थी. मगर मां की ही वजह से एक बार हेमा की इज्जत बच गई. ऐसे में आइए जानते हैं क्या थी इसके पीछे की कहानी?
कुछ ऐसा ही सीन 1957 में रिलीज हुई फिल्म धर्मात्मा के साथ भी हुआ था. बता दें कि इस फिल्म में हेमा के दमदार रोल की फैंस ने जमकर तारीफ की थी. इस फिल्म को फिरोज खान ने प्रोड्यूस किया था. वह फिल्म में लीड एक्टर भी थे. फिल्म की हीरोइन हेमा मालिनी थी. इन दोनों के अलावा रेखा भी इस फिल्म में एक्ट्रेस थीं. धर्मात्मा फिल्म की शूटिंग के दौरान फिरोज खान हेमा की खूबसूरती पर काफी लट्टू हो गए थे.
वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने भी कल्पना तक नहीं की थी. दरअसल, फिल्म फिरोज खान फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड एक्टर होने के नाते उन्होंने फिल्म में एक रोमांटिक सीन का प्लान बनाया. हेमा कि लिए पागल फिरोज खान शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को किस करना चाहते थे. हद तो उस वक्त हो गई जब उन्होंने हेमा से झूठा कहा कि किस करना स्क्रिप्ट राइटर की डिमांड है. मगर इधर हेमा की मां के होते हुए भला बेटी को हाथ कौन लगा सकता था.
ये भी पढ़ें:Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, ऐसा क्या था ‘जहर कांड’, जिसमें पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
बताते चलें कि हेमा मालिनी की मां सेट पर ही बेटी संग मौजूद होती थीं. हेमा मालिनी की मां इस बात का पूरा ख्याल रखती थी कि उनकी बेटी को कोई गलत नजर से ना देखे या फिर कोई बदतमीजी ना करे. फिरोज खान के इरादों को मां समझ गई थी. इसलिए वे तैयार थी उस स्थिति का सामना करने के लिए जो होने वाला था.
इसी बीच हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती से फिरोज ने बेटी को चूमने की इजाजत मांगी. फिरोज ने मां से भी यही कहा कि ये स्क्रिप्ट का हिस्सा है. मगर हेमा की सख्त मां ने ये सुनकर साफ मना कर दिया और कहा कि वे ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे. इसके बाद फिरोज अपना लटका हुआ मुंह लेकर वापस लौट गए.
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ की पहली फिल्म साल 1961 में एक ‘टपांडव वनवासन’ थी. यह तेलगु फिल्म थी जिसमें हेमा ने एक नर्तकी का किरदार निभाया था. जबकि उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ थी जो 1968 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में राज कपूर लीड रोल में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. जिसके बाद हेमा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद बैक टू बैक हेमा ने कई फिल्मों में काम किया.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…