देश

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आज ही करना होगा सरेंडर

Satyendar Jain Surrender in Money laundering case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ा झकटा लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की सभी याचिकाओं को खारिज कर राहत देने के इनकार कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया गया है. सत्येंद्र जैन को बुधवार (20 मार्च) को कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा. सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन के साथ-साथ अंकुर जैन और वैभव जैन की याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है.

सरेंडर के लिए मांगा गया था एक हफ्ते का वक्त

न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने जैन से तत्काल सरेंडर करने को कहा. जैन अभी अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. न्यायालय ने जैन को सरेंडर करने के लिए एक हफ्ते का वक्त देने के उनके वकील के मौखिक अनुरोध को ठुकरा दिया. शीर्ष अदालत ने जैन की नियमित जमानत याचिका पर 17 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. उसने 26 मई 2023 को जैन को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी थी और बार-बार जमानत की अवधि बढ़ायी जाती रही.

ईडी ने जैन 2022 में किया था गिरफ्तार

जैन ने मामले में उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के छह अप्रैल 2023 के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी. ईडी ने जैन से कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में ‘आप’ नेता को 30 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया था. उसने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत 2017 में जैन के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया था. जैन को सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में छह सितंबर 2019 को निचली अदालत ने नियमित जमानत दे दी थी. जैन ने इन आरोपों से इनकार किया है.

क्या है मामला

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई ने 2017 में भ्रष्टाचार अधिनियम कानून के तहत एफआईआर दर्ज की थी. जिसमें सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. सीबीआई के एफआईआर के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग चार कंपनियों के के जरिए की गई. जिससे आप के पूर्व नेता सत्येंद्र जैन का कनेक्शन है.

यह भी पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड पर सु्प्रीम कोर्ट ने कहा- “जब हमने सभी विवरण देने को कहा था, तो इसका मतलब सभी विवरण है”

यह भी पढ़ें: ED के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल, पार्टी ने कहा जब कोर्ट से जमानत है तो ED बार-बार समन क्यों भेज रही है? ईडी के समन अवैध

Dipesh Thakur

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago