मनोरंजन

एल्विश यादव ने कबूला अपना जुर्म, ‘पार्टी में करता था सांप और उनके जहर की सप्लाई’

Elvish Yadav: नोएडा पुलिस ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता एल्विश यादव को रविवार को गिरफ्तार किया था और उन्हें बाद में सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं अब सूत्रों के मुताबिक, इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में एल्विश यादव ने काबुल किया है कि वो पार्टी में सांप और सांप का जहर मंगवाता था. एल्विश यादव ने माना है कि वो नवंबर में अरेस्ट किए गए आरोपी राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला है और वो उनके कांटेक्ट में था.

वहीं बता दें कि, एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टी में सांप का जहर मंगाने के मालमे में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, नॉएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 एनडीपीएस एक्ट नहीं लगाया है क्योंकि उन्हें मौके से कोई ड्रग्स नहीं मिले थे.

ये है पूरा मामला? (Elvish Yadav)

दरअसल, 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी. इसमें एल्विश यादव भी आरोपी थे. इस मामले में सांपों के जहर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें राहुल, टीटूनाथ, जकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं. राहुल के पास से पुलिस को 20ml जहर मिला था. जानकारी के मुताबिक जब इस जहर को टेस्ट के लिए भेजा गया तो फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि ये जहर कोबरा का ही था. पुलिस का आरोप था कि एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के साथ-साथ अपने शूट में भी सांपों का इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें : कभी बला की खूबसूरत हेमा मालिनी पर फिदा थे फिरोज खान, करना चाहते थे किस, मां ने बचने के लिए निकाला था यह उपाय

वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाज एल्विश ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय पह मुंबई में थे और उनका इस मामले में से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि वह मामले की जांच में हर तरीके से सहयोग करने को तैयार है लेकिन बिना सबूत उनका नाम खराब करने की कोशिश ना की जाए.

Uma Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago