मनोरंजन

Sunny Deol पर धोखाधड़ी के आरोपों के बीच पहला कमेंट आया सामने! एक्टर के खिलाफ प्रोड्यूसर्स ने दर्ज कराई शिकायत

Sunny Deol: सनी देओल गुरुवार (30 मई) को मुश्किल में फंस गए, जब एक फिल्म निर्माता ने उन पर 2.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया. हालांकि उन्होंने अब तक चौंकाने वाले आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने अपने भाई बॉबी देओल की सालगिरह की पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया है.

आरोपों के बीच पहला कमेंट आया सामने

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ वेडिंग एनिवर्सरी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में बॉबी ने लिखा, एनिवर्सरी की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी जान, तुमने मुझे पूरी किया है.

इस तस्वीर को पोस्ट करते ही फैंस और स्टार्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, लेकिन हर किसी का ध्यान सनी देओल के कमेंट पर टिका हुआ है. सनी ने विवाद से बेफिक्र होते हुए बॉबी और तान्या की इस तस्वीर पर लाइक करने के साथ-साथ इस कमेंट में कई सारे रेड हार्ट इमोजी भेजी है.

सनी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

रियल एस्टेट डेवलपर से फिल्म प्रोड्यूसर बने और सनडाउन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सौरव गुप्ता ने सनी देओल के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुप्ता ने देओल पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने 2016 में एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट लिया था, लेकिन कभी वो कमिटमेंट पूरी नहीं की.

सोरव ने दावा किया कि वह और उनकी टीम मई 2016 में अपनी फिल्म के पहले ड्राफ्ट के साथ सनी से मिले थे. उन्होंने 4 करोड़ रुपये में फिल्म करने के लिए सहमति जताई. निर्माता ने बताया, ‘हमने उन्हें 1 करोड़ रुपये एडवांस में दिए. फिर अक्टूबर में उन्होंने एक और करोड़ मांगे और हमने वह भुगतान भी कर दिया.’ उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद सनी ने शूटिंग शुरू नहीं की और इसके बजाय ‘पोस्टर बॉयज़’ की शूटिंग शुरू कर दी.


ये भी पढ़ें: 77th Cannes Film Festival: सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को प्रतिष्ठित ‘पियरे आंजनेऊ एक्सीलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ अवॉर्ड, दिखा भारतीय फिल्मों का जादू


आरोप है कि 2022 तक यह सिलसिला चलता रहा, जब सनी ने कथित तौर पर सौरव से फिल्म के डायरेक्टर को बदलने और स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने के लिए कहा.

अचानक फीस बढ़ाने का आरोप

सौरव ने कहा, ‘2023 में उन्होंने हमें केवल एक विषय सुझाया. फिल्म का नाम ‘राम जन्मभूमि’ था. हमें बताया गया कि स्क्रिप्ट तैयार है, एक निर्देशक भी है और हमें बस इसे शुरू करने की जरूरत है. फिल्म का कुल बजट लगभग 40 करोड़ रुपये होने का अनुमान था, जिसे हम और एक अन्य भागीदार 50-50 प्रतिशत के अनुपात में विभाजित करेंगे.’

सौरव ने आगे आरोप लगाया, ‘अगली मीटिंग में सनी देओल ने हमें आश्वासन दिया कि फिल्म बनेगी, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि अब उनकी फीस बढ़ गई है. इसलिए हम इस बात पर सहमत हुए कि सनी को मुनाफे में से 2 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. फिर उन्होंने हमसे 50 लाख रुपये और देने का अनुरोध किया, यह कहते हुए कि उनके बेटे की शादी होने वाली है. उन्होंने हमें बताया कि उन्हें सैटेलाइट और डिजिटल बिक्री से इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ा रिटर्न मिलेगा, इसलिए हमने उन्हें 50 लाख रुपये का भुगतान किया.’

पुलिस से शिकायत

आरोप है कि बाद में सौरव को समझौते की हार्ड कॉपी मिली, जिसमें कहा गया था कि सनी ने अपनी फीस बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दी है, साथ ही मुनाफे से 2 करोड़ रुपये भी उन्हें देने होंगे. निर्माता ने दावा किया, ‘इन सभी वर्षों में हमने इस प्रोजेक्ट पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 25 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं, जिसमें सनी देओल को दिए गए 2.55 करोड़ रुपये भी शामिल हैं.’

इन आरोपों के बाद सौरव गुप्ता ने सनी देओल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गुप्ता ने बताया, ‘पुलिस ने (देओल) को 30 अप्रैल को नोटिस जारी किया. उनके कार्यालय ने एक पत्र भेजा जिसमें कहा गया कि जिस दिन उन्हें पेश होना था, उस दिन वे शहर से बाहर थे.’

सुनील दर्शन ने भी लगाया आरोप

जानवर (1999) और अंदाज (2003) जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गुप्ता के दावों का समर्थन किया. दर्शन ने आरोप लगाया कि उन्हें भी सनी देओल के साथ इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था.

दर्शन ने कहा, ‘सनी देओल ने मेरी फिल्म अजय (1996) के अधिकार विदेशों में वितरण के लिए खरीदे और केवल आंशिक भुगतान किया और बाकी का भुगतान कभी नहीं हुआ. बाद में सनी ने मुझसे उनके साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुरोध किया, और कहा, ‘मुझ पर विश्वास रखो, मेरी मदद करो’, और मुझे फिर से भुगतान करने के लिए राजी कर लिया.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

1 second ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

11 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

40 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

48 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

51 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago