मनोरंजन

Sidhu Moosewala के छोटे भाई की पहली झलक आई सामने, माता-पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनका परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा का केंद्र सिद्धू नहीं, बल्कि उनके नवजात छोटे भाई हैं. सिद्धू के माता-पिता, बलकौर सिंह और चरण कौर ने हाल ही में अपने छोटे बेटे का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपने बेटे को गोद में लिए बैठे हैं. इस वीडियो में शुभदीप पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का नाम शुभदीप रखा गया है.

मार्च में हुआ था जन्म

सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर ने इस साल मार्च में एक बेटे का स्वागत किया. वीडियो में बलकौर सिंह को नवजात को चम्मच से दूध पिलाते हुए देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में डॉक्टरों की एक टीम को बच्चे को जन्म दिलाते हुए दिखाया गया. एक अन्य क्लिप में बलकौर सिंह को डॉक्टरों के साथ केक काटते हुए भी देखा गया.

इससे पहले, बलकौर सिंह ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने पंजाबी में लिखा, “शुभदीप के लाखों-करोड़ों चाहने वालों की दुआओं से अकाल पुरख ने हमें शेरा का छोटा भाई भेजा है. मेरी पत्नी की तबीयत ठीक है, ये सब ऊपर वाले की कृपा है. हम अपने सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया.”

गौरतलब है कि मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, इसलिए पोस्ट में “शुभदीप” का जिक्र किया गया. बलकौर सिंह ने रविवार को इस घोषणा के साथ अपने नवजात बेटे के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे गर्व महसूस कर रहे थे.

सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हुई थी हत्या

बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. बेटे की मौत के बाद माता-पिता अकेले रह गए थे. ऐसे में सिद्धू की मृत्यु के लगभग दो साल बाद बलकौर सिंह और चरण कौर ने गर्भावस्था की खबर से सभी को चौंका दिया. 17 मार्च 2024 को चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया. अब करीब आठ महीने बाद उन्होंने पहली बार अपने छोटे बेटे के साथ तस्वीर साझा की है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

5 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

15 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

38 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

1 hour ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

1 hour ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago