यूटिलिटी

IRCTC Super App: टिकट बुंकिग से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक, रेलवे के इस Super App से होंगे सारे काम आसान, जानें पूरी जानकारी

IRCTC Super App: अब ट्रेन का सफर करना आपके लिए और भी हो जाएगा आसान क्योंकि अब IRCTC जल्द ही एक नया सुपर ऐप लॉन्च करेगा, जिसका उद्देश्य टिकट बुकिंग, ट्रेन की स्थिति, पार्सल शिपमेंट बुकिंग और रेलवे से संबंधित सुविधाएं एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी, बस एक क्लिक में. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

जानें कब लॉन्च होगा नया ऐप

रेलवे ने जानकारी दी है कि दिसंबर के अंत तक एक व्यापक मोबाइल एप्लिकेशन ‘सुपर ऐप’लॉन्च किया जाएगा. इसके जरिए यात्री टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास खरीदने और ट्रेन लाइव स्टेटस जैसी सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकेंगे. इस ऐप को Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा बनाया गया है और यह आईआरसीटीसी के स्थापित सिस्टम के साथ काम करेगा.

इस समय आपको रेलवे की सुविधा के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जैसे कि आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक, रेल मदद, अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) और राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ सिस्टम. इन ऐप के अपने अलग-अलग यूज और एक सीमित फंक्शन हैं. लेकिन इस सुपर ऐप में ये सारी सुविधाएं मिलने वाली है.

IRCTC SuperApp पर होंगे ये सारे काम

  • IRCTC SuperApp पर पैसेंजर और माल ढुलाई कस्टमर्स को मिलेगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन.
  • IRCTC SuperApp खोलने पर कस्टमर्स को 2 ऑप्शन दिखेंगे – पैसेंजर और फ्रेट. आप अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं.
  • पैसेंजर्स को इसमें रिजर्व टिकट बुकिंग, अनरिजर्व टिकट बुकिंग, टूर पैकेज बुकिंग, धार्मिक ट्रेन बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, कैब और होटल बुकिंग की सर्विस मिलेगी.

इसके अलावा ई-कैटरिंग, रिटायरिंग रूम और एक्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग भी सुपर ऐप के जरिए की जा सकती है. वहीं, फ्रेट कस्टमर्स सुपरऐप पर थोक आइटम बुकिंग, पार्सल बुकिंग, देश भर में किसी भी प्रकार की माल ढुलाई के लिए पंजीकरण और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं.

सुपरऐप का कैसे होगा फायदा

  • कस्टमर की संख्या बैठेगी.
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग को 80 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी बढ़ाया जाएगा.
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे नए फ्रेट ग्राहकों को जोड़ना.
  • फ्रेट आइटम बास्केट को बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने खत्म की पढ़ाई के खर्च की टेंशन! छात्रों को मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना और कैसे करें अप्लाई?

रिजर्व टिकट बुकिंग का अधिकार

बता दें कि IRCTC रेल कनेक्ट के पास मौजूदा समय में रिजर्व टिकट बुकिंग के लिए स्पेशल अधिकार है और इसे अब इसे 100 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. इस तरह यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला रेलवे ऐप भी है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

18 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

35 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

52 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago