मनोरंजन

शाहरुख-सलमान से लेकर करीना कपूर खान तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाई ईद, यहां देखें झलक

Bollywood Celebs Eid Celebration: गुरुवार यानी कल देश भर में ईद का जश्न जोर-शोर से मनाया गया. बॉलीवुड में भी ईद सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिली. सितारे सज-सवर के धूमधाम से ये त्योहार मना रहे है. साथ ही सेलेब्स ने बेहद खास अंदाज में ईद सेलिब्रेट की और फैंस को बधाई भी दी. कुछ ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ईद की बधाई दी तो कुछ ने फैंस से गले मिलाकर ईद की बधाई दी. शाहरुख खान और सलमान खान ने जहां अपनी पसंपरा जारी रखते हुए अपने-अपने घरों की बालकनी पर आकर फैंस को ईदी दी तो वहीं आमिर खान ने भी खास अंदाज में फैंस को सरप्राइज दिया.

सलमान खान

सलमान खान ने हर साल की तरह ही इस साल भी अपने फैंस के साथ ईद सेलिब्रेट किया. एक्टर के घर के बाहर उनके फैंस की भीड़ भी देखने को मिली. एक्टर ने अपने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराया वो अपनी बालकनी में खड़े फैंस को सलाम करते हुए नजर आए. इस दौराना सलमान खान ने सफेद पठानी सूट कैरी किया था. उनके साथ पापा सलीम खान भी दिखे. इसके अलावा एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान भी किया है.

शाहरुख खान

हर साल की तरह इस साल भी ईद पर अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ शाहरुख खान के मन्नत के बाहर बेसब्री से इंतजार करती है. क्योंकि, शाहरुख ईद पर अपनी बालकनी में बाहर निकलते हैं और अपने फैंस का स्वागत करते हैं. हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख अपने घर यानी मन्नत की बालकनी पर आए और अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाई दी. साथ ही उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी दिखाई दिए. दोनों ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था.

ये भी पढ़ें:ईद के मौके पर सलमान खान का बड़ा ऐलान, ‘सिकंदर’ बनकर फैंस को दिया इस नई फिल्म का तोहफा

आमिर खान

आमिर खान ने भी अपनी मां और बच्चों के साथ ईद सेलिब्रेट किया. इस मौके पर आमिर खान ने अपने फैंस और पैपराजी को मिठाई भी खिलाई. वो अपने दोनों बेटे जुनैद और आजाद के साथ पोज देते नजर आए. इस दौरान तीनों ने ही व्हाइट कपड़े कैरी किए थे. आमिर खान और उनके बेटे जुनैद ने उनसे मिलने आए लोगों से बातचीत भी की.

करीना कपूर खान

पटौदी फैमिली की बहू करीना कपूर खान ने सेलिब्रेशन की झलक तो नहीं दिखाई लेकिन उन्होंने एक स्पेशल स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें एक कटोरी में सेवइयां दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा कि ये सेवइयां उनके लिए हैं. फिलहाल फैंस को अभी भी एक्ट्रेस के घर हुए सेलिब्रेशन की झलक देखने का इंतजार है. हर साल एक्ट्रेस पूरे परिवार के साथ मिलकर ईद सेलिब्रेट करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago