चुनाव

कराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को पवन सिंह से मिल रही चुनौती, राजपूत वोटों के सहारे सेंधमारी की तैयारी में भोजपुरी स्टार, पढ़ें यह विश्लेषण

Bihar karakat Seat Pawan Singh VS Upendra Kushwaha: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 1 सप्ताह से भी कम का समय बचा है. 19 अप्रैल को देश की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही है सभी राजनीति दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच बिहार की कराकाट सीट पर भी बेहद ही रोचक मुकाबला होने जा रहा है. इस सीट से जेडीयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुश्वाहा चुनावी मैदान में हैं. वे एनडीए के उम्मीदवार हैं. वहीं इस सीट पर उतरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी निर्दलीय चुनाव का फैसला किया है.

जानकारी के अनुसार भाजपा के कहने पर ही कराकाट से पवन सिंह ने निर्दलीय पर्चा भरा हैं. यह दावा वीआईपी पार्टी की नेता सीमा कुशवाहा ने किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पवन सिंह को मोहरा बनाकर उपेंद्र कुशवाहा को हराना चाहती है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पवन सिंह अपने गृह जिले आरा से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं?

आरा से टिकट चाहते थे पवन सिंह

बता दें कि भाजपा ने पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाया था. टिकट मिलने के बाद वे जिम में खुशी से उछल पड़े थे. हालांकि उसके अगले दिन ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. ऐसे में अब उनके कराकाट से चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि जब उन्होंने आसनसोल से लड़ने से मना किया तो सामने आया कि वे पार्टी से आरा सीट से टिकट मांग रहे थे.

राजपूत वोटों के सहारे जीत सकते हैं पवन सिंह

जानकारी के अनुसार कराकाट से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन ने सीपीआई माले से राजाराम कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में कोइरी समुदाय के दो नेताओं के बीच राजपूत जाति से आने वाले पवन सिंह के मैदान में होने से मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. ऐसे में पवन सिंह के उतरने से राजपूत वोटर्स के अलावा युवा वोटर्स भी उनकी तरफ जा सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु में लगे पीएम की तस्वीर और क्यूआर कोड वाले पोस्टर, इस पर लिखा- स्कैन करें घोटाला देखें

ये भी पढ़ेंः POK के लोगों को विश्वास है पीएम मोदी ही उनका विकास कर सकते हैं: रक्षा मंत्री Rajnath Singh

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

47 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago