चुनाव

‘आतंकियों की मदद से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी…’ अमेठी में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

Smriti Irani Slams Rahul Gandhi in Amethi: अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. स्मृति ने कहा कि जिस दिन राहुल ने वायनाड से पर्चा भरा था उस दिन पत्र लिखकर कहा कि वायनाड मेरा परिवार है. वहां तक तो सब ठीक था. लेकिन कर्नाटक के एक नेता ने भाषण में कहा कि वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं तो वो बोले वायनाड के लोग ज्यादा वफादार हैं तो हम क्या हैं?

स्मृति यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया, जिसने काम भी नहीं किया. जीतने के बाद भी गायब रहा. अब यही लोग अमेठी की वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं. अमेठी के लोगों ने उनको परिवार माना था. मैंने तो लोगों को रंग बदलते देखा है. लेकिन परिवार बदलने वाले व्यक्ति को पहली बार देख रही हूं.

अमेठी की जनता ने 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया

भाजपा की प्रत्याशी ने कहा कि वायनाड से पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग का समर्थन लिया है. वहां शायद ये डील हो गई कि मुस्लिम लीग अपना झंडा नहीं दिखाएगा. क्योंकि उन्हें वहां जाकर प्रचार करना है मंदिरों में जाना है. मुस्लिम लीग का झंडा नहीं दिखाया गया तो डील हुई कि कांग्रेस भी अपना झंडा नहीं दिखाएगी. स्मृति ने पीएफआई की छात्र ईकाई एसडीपीआई का जिक्र करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी की हालत यह हो गई है कि उन्हें आतंकी संगठन की मदद से चुनाव लड़ना पड़ रहा है. इस पीएफआई ने केरल में हिंदूओं की लिस्ट बनाई है ताकि उनकी हत्या की जा सके.

स्मृति ने आगे कहा कि आप सभी जानते हैं कि राहुल गांधी जब अमेठी से चुनाव लड़ते थे तो यहां पर बाहर के लोग उनके लिए प्रचार करने आते थे. यह चुनाव भी अमेठी के सम्मान और संरक्षण का चुनाव है. जो बात ये लोग वायनाड में छिपा रहे हैं वो अमेठी में नहीं होगा ऐसा नहीं कह सकते.

राहुल गांधी चाहते थे गरीब, गरीब ही रहे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी में आज 19 लाख से अधिक लोगों को राशन मिल रहा है. मैं पूछना चाहती हूं पहले ऐसा कब हुआ? आज सालाना 6 हजार रुपए बैंक खाते में आ रहे हैं. 4 लाख परिवारों के लिए शौचालय बनवाए हैं. राहुल गांधी चाहते थे कि गरीब, गरीब ही रहे ताकि कांग्रेस हर चुनाव में उनसे सहानुभूति जताकर वोट मांग सके.

ये भी पढ़ेंः कराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को पवन सिंह से मिल रही चुनौती, राजपूत वोटों के सहारे सेंधमारी की तैयारी में भोजपुरी स्टार, पढ़ें यह विश्लेषण

ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु में लगे पीएम की तस्वीर और क्यूआर कोड वाले पोस्टर, इस पर लिखा- स्कैन करें घोटाला देखें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago