मनोरंजन

सोनाक्षी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक… इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने शेयर की करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें

Bollywood Actress Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. बॉलीवुड जगत में भी इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है. बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी की एक्ट्रेसेस ने भी करवा चौथ का पर्व धूम-धाम से मनाया है. कुछ अभिनेत्रियों का यह पहला करवा चौथ है, इसलिए वे भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं. ऐसे में आइए, आपको इन हसीनाओं की सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं.

सोनाक्षी-जहीर दोनों ने रखा व्रत

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों का ये पहला करवा चौथ है. सोनाक्षी ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर बताया है कि वो और उनके पति जहीर इकबाल दोनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है. साथ ही सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने पति जहिर से पूछ रही हैं कि उन्होंने व्रत किस लिए रखा है. जहीर जवाब देते हैं अगर मैं तुम्हारे सामने खा लेता तो तुम जान से मार देती. इसके बाद सोनाक्षी ने उनसे पूछती हैं इसलिए व्रत रखा है?

शिल्पा ने वीडियो शेयर कर दिखाई सेलिब्रेशन की झलकियां

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ मीरा राजपूत समेत दूसरी कई सेलिब्रिटीज भी दिख रही हैं. वीडियो शेयर कर शिल्पा ने अनिल कपूर की वाइफ सुनीता का ऐसे सेलिब्रेशन के लिए आभार भी व्यक्त किया है.

परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ मनाया दूसरा करवा चौथ

राघव चड्ढा ने पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ अपने दूसरे करवा चौथ के खूबसूरत पल शेयर किए. एक तस्वीर में, उन्हें उनका व्रत तोड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके इमोशनल कैप्शन ने सभी का दिल जीत लिया. इन तस्वीरों में  दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं.

कैटरीना कैफ ने डाली करवा चौथ की प्यारी तस्वीरें

कैटरीना कैफ ने भी इस बार के करवा चौथ की कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने एक प्यारी सी बेबी पिंक और गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी. एक तस्वीर में वह विक्की कौशल की मां से आशीर्वाद लेती नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने विक्की और उनके माता-पिता के साथ एक प्यारा सा फैमली फोटो शेयर किया.

प्रियंका चोपड़ा लंदन में मना रही करवा चौथ

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करवा चौथ 2024 की झलक दिखाई है. इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके पति-गायक निक जोनास लंदन में त्योहार मनाते दिख रहे हैं.

रवीना टंडन ने शेयर की ग्रुप तस्वीर

रवीना टंडन ने सभी की एक ग्रुप तस्वीर भी शेयर की है. इसमें रवीना टंडन, सुनीता कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम, शिल्पा शेट्टी, रीमा कपूर नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने सभी सुहागिन की पूजा वाली थाल भी शेयर की है. इसमें सुहाग का जोड़ा भी नजर आ रहा और पूजा में काम आने वाली चीजें दिख रहीं. इस तस्वीर में रवीना टंडन के साथ एक्ट्रेस नीलम, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर नजर आ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago