Categories: देश

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘आजाद हिंद फौज’ के स्थापना दिवस और ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर वीर सेनानियों को किया नमन

Police Memorial Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘आजाद हिंद फौज’ के स्थापना दिवस पर सभी वीर सेनानियों को नमन किया और ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर उन्होंने शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी.

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “वर्ष 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने ‘आजाद हिंद फौज’ के सेनापति के रूप में भारत की प्रथम स्वतंत्र सरकार की घोषणा की और इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया. यह ऐतिहासिक कदम अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील साबित हुआ.”

‘आजाद हिंद फौज’ के स्थापना दिवस पर वीर सेनानियों को किया नमन

पोस्ट में आगे लिखा, ‘दिल्ली चलो’ के महाघोष के साथ, माँ भारती को स्वाधीन करने का संकल्प लेने वाले ‘आजाद हिंद फौज’ के वीर जवान, देशभर के युवाओं के लिए एकजुट होकर ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने की प्रेरणा बने. ‘आजाद हिंद फौज’ के स्थापना दिवस पर सभी वीर सेनानियों को नमन करता हूं.

ज्ञात हो कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा 21 अक्टूबर, 1943 के दिन सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की स्थापना के तौर पर अस्थायी भारत सरकार का गठन किया गया था और इसमें सभी प्रमुख पदों की जिम्मेदारी बोस के पास ही थी.

गृह मंत्री ने सर्वोच्च बलिदानियों को किया नमन

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री ने एक और पोस्ट में पुलिस स्मरण दिवस पर एक्स पर लिखा, “पुलिस स्मरण दिवस पर, मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. यह वह दिन है जब हम उन अनगिनत त्यागों का सम्मान करते हैं जो पुलिस कर्मी और उनके परिवार हमारे देश की सुरक्षा के लिए करते हैं. मैं उनके इन बलिदानों के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जो उन्होंने देश के लिए किए हैं.”

उल्लेखनीय है कि हर साल 21 अक्टूबर के दिन वीर पुलिस कर्मियों और जवानों के बलिदान को याद करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर अमित शाह ने नई दिल्ली में नेशनल पुलिस मेमोरियल में पुलिस कर्मियों के समक्ष अपना संबोधन भी दिया.

आईएएनएस

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago