देश

Bindeshwar Pathak Death: नहीं रहे सुलभ शौचालय को इंटरनेशनल ब्रांड बनाने वाले बिंदेश्वर पाठक, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bindeshwar Pathak Death: सुलभ शौचालय को इंटरनेशनल ब्रांड बनाने वाले सोशल एक्टिविस्ट बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली. बिंदेश्वर पाठक सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक थे. पीटीआई के अनुसार, बिंदेश्वर पाठक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उसके तुरंत बाद वो गिर गए. आनन-फानन में उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

बिंदेश्वर पाठक के निधन को पीएम मोदी ने देश के लिए बड़ी हानि बताया है. उन्होंने ट्वीट के जरिये डॉक्टर पाठक को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक का निधन हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है. वह सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम करने वाले दूरदर्शी व्यक्ति थे.

कौन थे बिंदेश्वर पाठक?

बता दें कि डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक का जन्म बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बाघेल गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक उन्होंने शिक्षक का काम किया. इसके बाद पाठक गांधी शताब्दी समिति में शामिल हो गए. बिंदेश्वर पाठक मध्य प्रदेश के सागर विश्वविद्यालय से अपराध विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करना चाहते थे. सागर की यात्रा के दौरान, उन्हें किसी ने गांधी शताब्दी समिति में शामिल होने की सलाह दी. चूंकि पैसा समय की ज़रूरत थी, पाठक आश्वस्त थे. हालांकि, जब उन्होंने समिति से संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि कोई नौकरी नहीं है. इसके बाद उन्होंने स्वयंसेवक के रूप में काम किया.

यह भी पढ़ें: UP Politics: मायावती के भतीजे आकाश आनंद और भीम आर्मी चीफ के बीच छिड़ी जुबानी जंग! चंद्रशेखर ने कहा- ऐसे नौसिखिए…

जब बिंदेश्वर पाठक ने सुनाई ती दर्दनाक कहानी

जैसा कि सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की वेबसाइट पर बताया गया है, बिंदेश्वर पाठक ने एक बार कहा, “एक दिन, वहां काम करते हुए मैंने एक दर्दनाक घटना देखी. मैंने देखा कि एक सांड लाल शर्ट पहने एक लड़के पर हमला कर रहा है. जब लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तो किसी ने चिल्लाकर कहा कि वह अछूत है. भीड़ ने तुरंत उसका साथ छोड़ दिया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया.” पाठक आगे कहते हैं, “इस दुखद और अन्यायपूर्ण घटना ने मेरी अंतरात्मा को अंदर तक झकझोर दिया था. उस दिन, मैंने महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने की शपथ ली, जो अछूतों के अधिकारों के लिए लड़ना है,  बल्कि अपने देश और दुनियाभर में मानवीय गरिमा और समानता के मुद्दे का समर्थन करना है. यह मेरा मिशन बन गया.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

4 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

17 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

20 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

32 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

38 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

40 minutes ago