मनोरंजन

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की गदर 2 ने फिर मारी दहाड़, ‘पठान’ को पीछे छोड़ बना डाला नया रिकॉर्ड

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की गदर 2 एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना गदर दिखा रही है. बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2 फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. जहां फिल्म रिलीज के बाद 50 दिन पूरे करने को तैयार है तो वहीं धीरे-धीरे ही सही नया आंकड़ा अपने नाम करने की पूरी कोशिश करती हुई नजर आ रही है. वहीं उम्मीद है कि 50 दिन के साथ ये रिकॉर्ड भी फिल्म अपने नाम कर ही लेगी.

बुधवार को गदर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड

गदर 2 ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ₹ 2.75 करोड़ कमाए और अब इसकी कुल कमाई ₹ 542.75 करोड़ है। यह संख्या ‘पठान’ के कुल कलेक्शन 524.53 करोड़ रुपये से कुछ लाख ज्यादा है. फिल्म रिलीज होने के इतने दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. हालांकि ‘पठान’ का रिकॉर्ड भले ही फिल्म ने तोड़ा हो, लेकिन ‘जवान’ की सफलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फिल्म एक बार फिर नंबर दो पर आ जाएगी. ‘जवान’ तीन हफ्तों में ही 519.69 करोड़ कमा चुकी है. इस वीकेंड ये ‘गदर 2’ का आंकड़ा पार कर सकती है.

जानें अब तक का कलेक्शन

इंडिया ग्रॉस देखें तो यह 618.5 करोड़ और वर्ल्डवाइड 684 करोड़ की कमाई सनी देओल की फिल्म कर चुकी है, जो कि 80 करोड़ के बजट के लिए किसी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन से कम नहीं है. 6 हफ्तों की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ और पांचवे हफ्ते 7.28 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि छठे हफ्ते यह 4.72 करोड़ फिल्म हासिल कर पाई थी.

‘गदर 2’ की बात करें तो फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा अहम भूमिका में हैं. ‘गदर 2’ में फिल्म के पहले पार्ट के आगे की कहानी दिखाई गई है. जिसमें तारा का बेटा पाकिस्तान चला जाता है और उसे कैद में रख उसे प्रताड़ित किया जाता है. पहले पार्ट में तारा अपनी पत्नी को बचाने पाकिस्तान गया था और इस बार वह अपने बेटे के लिए पहुंचा है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

SIR विवाद के बीच एक्टिव हुआ चुनाव आयोग, सोशल मीडिया से सफाई और नियमों में राहत देकर भरोसा जीतने की कोशिश

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

20 seconds ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

17 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

2 hours ago