मनोरंजन

सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए साउथ डायरेक्टर के साथ काम करेंगे एक्टर

Sunny Deol Biggest Action Film Of India SDGM: बॉलीवुड स्टार सनी देओल के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. हाल ही में एक्टर ने ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट की. अब वह अपने स्टारडम को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म लेकर आने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने साउथ के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के साथ हाथ मिलाया है. दोनों एक एक्शन फिल्म में साथ में काम करेंगे. फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. इसे फिलहाल, ‘एसडीजीएम’ कहा जा रहा है.

सनी देओल और गोपीचंद मलिनेनी से मिलकर बना ये नाम (Sunny Deol Biggest Action Film Of India SDGM)

‘एसडीजीएम’ दो नामों सनी देओल और गोपीचंद मलिनेनी से मिलकर बना है. प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने गुरुवार को एक्स पर फिल्म की घोषणा की और लिखा, ‘देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो जाइए- ‘एसडीजीएम’, स्टारिंग एक्शन सुपरस्टार सनी देओल.’ फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी कैप्शन के साथ अपकमिंग तेलुगु फिल्म की घोषणा साझा की.

फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं गोपीचंद मलिनेनी (Sunny Deol Biggest Action Film Of India SDGM)

वहीं बात करें तेलुगु सिनेमा में काम करने वाले गोपीचंद मलिनेनी की तो उन्होंने 2010 में एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘डॉन सीनू से निर्देशन में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’, ‘बालूपु, ‘पंडगा चेस्को’, ‘विनर’ और ‘क्रैक जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया.

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘कल्कि’ के इवेंट में इस वजह से ट्रोल हुईं Deepika Padukone, लोगों को रास नहीं आई एक्ट्रेस की ये हरकत

वहीं सनी को अब से पहले मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ में देखा गया था. वह जल्द ही राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘लाहौर 1947 में दिखाई देंगे. इसमें प्रीति जिंटा और अली फजल भी लीड रोल में हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. एक्टर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर के सीक्वल में भी नजर आएंगे. साथ ही सनी के झोली में ‘बाप’, ‘सूर्या’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्में भी हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

16 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago