देश

NEET Exam 2024: मंत्री गिरिराज सिंह बोले- पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ, बुक किया था कमरा; बिहार के डिप्टी CM ने दिखाए सबूत

NEET Exam 2024 Paper Leak Case: NEET एग्जाम विवाद के बीच बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज चौंकाने वाला खुलासा किया. विजय सिन्हा ने दावा किया कि NEET पेपर लीक मामले के आरोपियों के लिए सरकारी गेस्ट हाउस तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने बुक कराया था.

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा NEET परीक्षा मामले पर बोलते दिख रहे हैं. वो कहते हैं, “1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा. 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया. तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया.”

‘कमरा तेजस्वी के निजी सचिव ने बुक किया’

उप-मुख्यमंत्री के अनुसार, गेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में अनुराग यादव का नाम है. उसके आगे मंत्री जी लिखा है. उप-मुख्यमंत्री सिन्हा का दावा है कि ये ‘मंत्री’ शब्द तेजस्वी यादव के लिए ही लिखा गया था.

उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बाद केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी पर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने दिल्ली में कहा, “हम पहले से ही कह रहे थे कि घोटाला RJD के DNA में है. NEET परीक्षा में अब यह स्पष्ट हो गया है कि तेजस्वी यादव के सहयोगी ने कमरा बुक कराया था और पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है.”

आरोपी बोला- फूफा ने सेटिंग कराई थी

दूसरी ओर, नीट परीक्षार्थी अनुराग यादव की खबर ने भी सियासी गलियारे में माहौल को गरमा दिया है. कई आरोपियों ने कबूला कि उनको पेपर परीक्षा से पहले ही मिल गया था. अनुराग यादव ने कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था और कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुकी है. उसकी मानें तो परीक्षा से एक दिन पहले ही उन्हें प्रश्नपत्र मिल गया था और परीक्षा में जो प्रश्नपत्र मिले थे, वही पेपर उन्हें एक दिन पहले मिल गए. इस पर विपक्षी दल अब सत्तारूढ़ पार्टी को घेर रहे हैं.

केंद्र सरकार ने बिहार के EOU से रिपोर्ट मांगी

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से डिटेल रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. केंद्र सरकार ने कल सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी थी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

17 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

59 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago