मनोरंजन

रोड शो के दौरान Govinda की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में उठा दर्द, चुनाव प्रचार छोड़कर अस्पताल में हुए भर्ती

Govinda Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर एक्टर और पॉलिटीशियन गोविंदा अपनी एक्टिंग से सबके दिलों में राज करते हैं. फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. पिछले कुछ हफ्ते पहले एक्टर के पैर में गोली लग गई थी जिसकी वजह से हर कोई परेशान हो गया था.

लेकिन अब इस बीच एक और खबर सामने आ रही है. गोविंदी की बीते दिन यानी 16 नवंबर को अचानक से तबीयत खराब हो गई. उनके सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें हेलीकॉप्टर से मुंबई लाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस खबर से उनके फैंस काफी चिंता में है. ऐसे में आईए जानते हैं अब उनकी हालत कैसी है?

गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड एक्टर की फौन फॉलोइंग बहुत ही शानदार है. ऐसे में उनकी हर गतिविधि पर उनके चाहने वालों की नजर रहती हैं. अब हाल ही में एक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें मुंबई वापस लाया गया. दरअसल, वो चुनाव रैली के दौरान रोड शो कर रहे थे उसी वक्त अचानक से उनके सीने में दर्द होने लगा और उनकी तबीयत खराब हो गई. ऐसे में एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

गोविंदा ने बीच में छोड़ा रोड शो

इस रोड शो के दौरान जब एक्टर सभा को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा. उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए. महायुति उम्मीदवार किशोर पाटिल को भारी मतों से जिताना चाहिए और इसके लिए मैं किशोर पाटिल को शुभकामनाएं भी देता हूं. गोविंदा ने कहा कि मैं अभी यहां से जा रहा हूं क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन किशोर पाटिल के जीतने के बाद मैं वापस आऊंगा.

ये भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का रिलेशनशिप कंफर्म! दोनों की मालदीव वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

अब कैसी है गोविंदा की तबीयत?

एक्टर के चाहने वालों को उनकी काफी चिंता हो रही है. सभी जानना चाहते हैं कि अब गोविंदा की तबीयत कैसी है. बताया जा रहा है कि जलगांव में महायुति के प्रचार कर रहे एक्टर गोविंदा का एक रोड शो के दौरान अचानक सीने और पैर में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें बीच में ही शो छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा. वहीं करीबी ने बताया है कि उन्हें थकावट और हाल ही में बंदूक की गौल से पैर में लगी चोट के कारण बैचेनी महसूस हो रही थी. गोविंदा अब ठीक है आराम कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.

कुछ दिन पहले लगी थी गोली

बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोविंदा के पैर में गोली लगी थी. गोविंदा से खुद बंदूक साफ करते समय उनके पैर में गोली लगी थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनके पैर की सर्जरी हुई और कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. हॉस्पिटल से बाहर आते हुए एक्टर ने अपने फैंस से मुलाकात की और मीडिया वालों को अपनी तबीयत के बारे में बताया.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

16 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

21 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

35 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago