दुनिया

नाइजीरिया पहुंचे पीएम मोदी, ऐतिहासिक यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए राष्ट्रपति टीनुबू को दिया धन्यवाद

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंचे. यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसमें वे ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस यात्रा को भारत और नाइजीरिया के रिश्तों को मजबूत करने के लिए खास माना जा रहा है.

पीएम ने किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति टीनुबू का धन्यवाद करते हुए लिखा, “थोड़ी देर पहले नाइजीरिया पहुंचा. इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं. उम्मीद है कि यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती को और गहरा करेगी.”


राष्ट्रपति टीनुबू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे देश नाइजीरिया में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. 2007 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है. हमारी चर्चा दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने और मुख्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर होगी. पीएम मोदी, आपका स्वागत है.”

भेंट की गई अबुजा की चाबी

प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर बुलाया गया है. अबुजा में फेडरल कैपिटल टेरिटरी के मंत्री नायेसम इज़ेनवो विके ने उनका स्वागत किया और अबुजा की चाबी भेंट की, जो नाइजीरियाई जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने भी अपने आगमन की तस्वीरें साझा की और भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय मित्रता को गहरा करने की आशा व्यक्त की. तीन देशों की इस यात्रा में पीएम मोदी पहले नाइजीरिया (16 से 21 नवंबर), फिर ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, और अंत में गुयाना का दौरा करेंगे. गुयाना की यह यात्रा पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा होगी.

यह  भी पढ़ें- PM Modi तीन देशों की यात्रा पर रवाना, Brazil में G-20 Summit में लेंगे हिस्सा, यहां जाने पूरा कार्यक्रम

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, “नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यह मेरी पहली यात्रा है. मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है. मैं वहां भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने हिंदी में मेरे स्वागत के संदेश भेजे हैं.”

इसके अलावा पीएम मोदी ने नाइजीरिया में मराठी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नाइजीरिया में, मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की है. यह सचमुच सराहनीय है कि वे किस प्रकार अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

32 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

53 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

58 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago