आस्था

विवाह पंचमी कब है, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खास उपाय

Vivah Panchami 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विवाह पंचमी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम का विवाह हुआ था. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर को मनाई जाएगी. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम का विवाह करवाना अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि जो कोई इस दिन मां सीता और प्रभु श्रीराम का विवाह संपन्न कराता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. साथ ही दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. ऐसे में चलिए जानते हैं विवाह पंचमी के लिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.

विवाह पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर को मनाई जाएगी.

विवाह पंचमी 2024 पूजन विधि

विवाह पंचमी के दिन सुबह उठकर दैनिक कर्म से निवृत होकर स्नान कर लें. इसके बाद विवाह के कार्यक्रम की शुरुआत करें. घर में पूजा स्थल पर माता सीता और भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद माता सीता को लाल वस्त्र और भगवान श्रीराम को पीले वस्त्र अर्पित करें. इतना करने के बाद उनके सामने बालकांड में वर्णित विवाह प्रसंग का पाठ करें. साथ ही साथ ओम् जानकीवल्लभाय नमः का जाप करें. इसके बाद माता सीता और प्रभु श्रीराम का गठबंधन करें. फिर, उनकी आरती करें.

विवाह पंचमी 2024 उपाय

विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए विवाह पंचमी बेहद खास मानी गई है. इस दिन बालकांड में वर्णित प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह-प्रसंग का पाठ करना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की तमाम परेशानियों का अंत होता है. साथ ही मनचाही शादी का वरदान भी प्राप्त होता है. इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की संयुक्त रूप से पूजन करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं. इसके अलावा इस दिन रामचरित मानस का संपूर्ण पाठ करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago