देश

उत्तर भारत में सर्दी का येलो अलर्ट, फ्लाइट-ट्रेनें लेट, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. घने कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है. विभाग ने दिल्ली में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आज पारा गिरने और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी हो सकती है.

इस बीच आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देर से उड़ी तो वहीं कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया. कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले 18 ट्रेनें 4-5 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है. आईएमडी ने गुरुवार को पारे के लुढ़कने तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही गुरुवार और शुक्रवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान धूप भी नहीं खिलेगी.

यह भी पढ़ेंः खिचड़ी घोटाला: आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण गिरफ्तार, ED ने जांच के बाद लिया एक्शन

दिल्ली में अन्य इलाकों में ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो बुधवार को रिज का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आया नगर में 5.4, पालम में 5.5, लोधी रोड़ में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री, आया नगर में 18.8 डिग्री, रिज में 18.3 डिग्री दर्ज किया गया.

यहां हो सकती है बारिश

वहीं बात करें पहाड़ी इलाकों की तो लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज बर्फबारी की उम्मीद है. वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और श्रीनगर में हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः जय श्रीराम के नारों के बीच गर्भगृह में लाए गए रामलला, बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी दस्ते के कमांडो की तैनाती

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago