खेल

T20 WC में युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह, साथी खिलाड़ी ने बताई वजह

ऑस्ट्रेलिया में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार बॉलर यजुवेंद्र को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. चहल के एक साथी  खिलाड़ी ने बताया है कि आखिर प्लेंइग 11 में  उनको शामिल क्यों नहीं किया गया.
घरेलू क्रिकेट और फिर आईपीएल में शानदार प्रदर्शक करके टीम में अपनी जगह पक्के करने वाले चहर को विश्वकप में एक भी मुकाबला नहीं खिलाया गया. कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की कड़ी आलोचना भी हुई. चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल में ना चुनने की क्या वजह रही इस पर टीम के अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज ने खुल कर बात की है.
विश्व कप में भारत की हार की चर्चा अब तक जारी है. 2 मैच जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत करके भी टीम इंडिया सेमीफाइनल कैसे हारी इसपर विशेषज्ञों ने अपनी अलग-अलग राय रखी है. कुछ ने कहा कि टी20 फार्मेट के लिए टीम के कप्तान को बदलने की जरूरत है तो कुछ ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में भविष्य पर अब विचार करना चाहिए. वहीं सबसे बड़ा सवाल टीम के कॉम्बीनेशन पर उठा. टीम  में शामिल लेग ब्रेक गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को एक भी मुकाबले के लिए मैदान में क्यों नही उतारा गया यह सवाल हर क्रिकेटर और फैंस के जुबान पर है. इस सवाल का जवाब विश्व कप टीम में शामिल दिनेश कार्तिक ने दिया है.

कार्तिक ने बताई वजह

दिनेश कार्तिक ने यजुवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप में ना खिलाने की वजह बताई है.  उन्होंने बताया है कि चहल और हर्षल पटेल को भले ही टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन टीम मैनेजमेंट लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए था. टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि कुछ शर्तों के तहत हम आपको खिलाएंगे, नहीं तो यह हमारे लिए मुश्किल होगा. इसलिए, वे जागरूक थे और वे इस तरह से तैयारी कर रहे थे कि जब भी उन्हें मौका मिले, वे अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें.’ कार्तिक ने कहा कि विश्व कप के दौरान टीम के माहौल में कोई नाराजगी और कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं थी और यह सबसे अच्छी चीज है जिसकी आप उम्मीद करते हैं.’

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

24 seconds ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

42 seconds ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

14 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

23 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

42 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

57 minutes ago