Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WAVE OTT पर फिल्म देख बोले नरेश वशिष्ठ- “जाइए, आप कहां जायेंगे” जैसी फिल्मों को सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए

वार्ता 24 मीडिया के चेयरमैन और एडिटर-इन- चीफ नरेश वशिष्ठ ने फिल्म के बारे में आगे कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, मन की बात और  स्वच्छता अभियान जैसे अभियानों को सशक्त करती है. सरकार को इस तरह की फिल्म को प्रोत्साहित करना चाहिए.

प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म “जाइए, आप कहां जायेंगे” (Jaaiye Aap Kahan Jaayenge) हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में करन आनंद ने रिक्शे वाले का किरदार प्ले किया है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है. साथ ही दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने भी फिल्म में काम किया है. 

नरेश वशिष्ठ ने की तारीफ

फिल्म की तारीफ करते हुए वार्ता 24 मीडिया के चेयरमैन और एडिटर-इन- चीफ नरेश वशिष्ठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने विचार शेयर किया है. उन्होंने X पर फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म की जितनी तारीफ की जाए कम है. यह महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या की ओर ध्यान खींचने वाली फिल्म है.

प्रधानमंत्री के अभियान को सशक्त बनाती फिल्म

नरेश वशिष्ठ ने फिल्म के बारे में आगे कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, मन की बात और  स्वच्छता अभियान जैसे अभियानों को सशक्त करती है. सरकार को इस तरह की फिल्म को प्रोत्साहित करना चाहिए.

कलाकारों की तारीफ की

फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए चेयरमैन ने कहा, संजय मिश्रा कमाल के अभिनेता है पर रिक्शे वाले का किरदार निभाने वाले अभिनेता करन आनंद ने समाज का एक ऐसा चित्र गढ़ा जिसके कई आयाम हैं. इस तरह के फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए.

जाइए, आप कहां जायेंगे फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन और लेखन निखील राज ने किया है. फिल्म करन आनंद, संजय मिश्रा और मोनल गज्जर जैसे कलाकारों से सजी है.


ये भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा का वो खूंखार विलेन, जो मुंहमांगी फीस न मिले तो छोड़ देता था फिल्म, इन मशहूर डायलॉग से मिली अलग पहचान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital