मनोरंजन

पार्टी छोड़ दूंगा… बीजेपी जॉइन करने वाले ‘हीरामंडी’ एक्टर शेखर सुमन के इस बयान से मची खलबली

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और तबसे चुनाव कैंपेन में बिजी हैं. हालांकि हीरामंडी के एक्टर शेखर सुमन इससे पहले 2009 में कांग्रेस के लिए पटना साहिब से लड़े थे, लेकिन बीजेपी कैंडिडेट शत्रुघ्न सिन्हा से हार गए थे. फिर 3 साल बाद, शेखर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी.

वहीं इस महीने की शुरुआत में उन्होंने देश में लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच बीजेपी का हाथ थाम लिया. हालांकि, एक्टिंग छोड़कर पूरी तरह राजनेता बनने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है और ना ही वह इसके लिए एक्टिंग को छोड़ेंगे. इसी बीच अब शेखर ने अपने एक बयान से खलबली भी मचा दी है.

राजनीति के लिए एक्टिंग नहीं छोड़ेंगे शेखर

शेखर सुमन ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं अभी भी एक एक्टर बनना चाहता हूं जो राजनीति का हिस्सा है ताकि यह मुझे अपनी इंडस्ट्री और अपने राज्य के लिए उस तरह की चीजें करने के लिए सशक्त बनाए जो मैं करना चाहता हूं. मैं किसी राजनीतिक और बहस में नहीं पड़ना चाहता और न ही मेरी कोई राजनीतिक इच्छा है. मैं कोई राजनेता नहीं हूं. मैं राजनीति में नहीं आना चाहता और उस मैं उस तरह की चीजें करना चाहता हूं जो जिसमें मुझे इंटरेस्ट हो.

छोड़ देंगे पार्टी

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या आप फिल्म इंडस्ट्री में अपने राजनीतिक कार्यों के जरिए बदलाव लाना चाहते हैं, तो शेखर ने उसके बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर वह अपने लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाए, तो वे बीजेपी को छोड़ देंगे. उन्होंने कहा, “मैंने अपने लिए एक समय सीमा तय कर ली है और अगर मैंने खुद से जो वादा किया है, उसे पूरा करने में सक्षम नहीं हूं, तो मैं बाहर निकलने का ऑप्शन चुनूंगा. मैं यहां एक खास मकसद से आया हूं – और वो है लोगों की सेवा करने के लिए. लेकिन जब आप इतनी पॉजिटिविटी के साथ आते हैं, तो भगवान भी मदद करता है. ”

ये भी पढ़ें:भारत में जनसंख्या वृद्धि, इस्लाम और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है ‘हमारे बारह’, कमल चंद्रा की पहली फिल्म जो बटोर रही है तारीफ

क्यों छोड़ दी कांग्रेस?

वहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किस वजह से कांग्रेस छोड़ दिया और बीजेपी पार्टी से हाथ मिला लिया? इस पर शेखर ने जवाब देते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि बीजेपी ने पिछले कुछ सालों में शानदार काम किया है. एक नागरिक के रूप में, आप हमेशा अपनी सरकार का चुनाव करते हैं और जब आपको लगता है कि वे देश के लिए सबसे अच्छा काम कर रहे हैं, तो हर नागरिक को एक तरह से अपना समर्थन देना चाहिए. ”

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

हीरामंडी एक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की और कहा,  यहां एक ऐसा व्यक्ति था जो आया और चीजों को सीधा कर दिया. अब हर भारतीय जब देश से बाहर जाता है तो उसे भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है. भारत की छवि आज निखर कर सामने आई है. और मुझे लगता है कि एक व्यक्ति है जो इसके लिए जिम्मेदार है और वह श्री नरेंद्र मोदी जी हैं. हर किसी को अपना हाथ मिलाने और इसे मजबूत करने की जरूरत है.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

36 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago