मनोरंजन

फिल्मों में न बना करियर तो बॉलीवुड की यह हसीना बन गई ज्योतिष गुरु, कभी अमजद खान के संग जुड़ा था नाम

Komila Virk: 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में कदम रखा था. कुछ एक्ट्रेसेस को तो कामयाब रहीं, लेकिन कुछ को नाकामयाबी का भी सामना करना पड़. हालांकि उन्होंने शुरुआती दौर मे सुर्खियों तो बटोरीं, लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर राज नहीं कर सकीं. ऐसी ही उस जमाने की एक अभिनेत्री थी कोमिला विर्क. अपने बिंदास अंदाज और खूबसूरती से बॉलीवुड में जाते ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब तो रही, लेकिन अपनी अदाकारी से कोई मुकाम बनाने में कामयाब नहीं रहीं. माना जाता था कि उस जमाने में भी वे एक बोल्ड एक्ट्रेस थीं. उनके फोटोशूट के चर्चें भी लोगों की जुबान पर रहते थे, वहीं दिखने में भी काफी आकर्षक थी.

अमजद खान के साथ जुड़ा नाम

1982 में रिलीज अमजद खान की अधूरा आदमी फिल्म में अमजद खान की हीरोईन के किरदार में कल्पना अय्यर भी नजर आईं थीं. बताया जाता है कि पहले इस फिल्म की हीरोईन कोमिला विर्क थीं. लेकिन किसी बात को लेकर अमजद खान और उनका झगड़ा हो गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने यह फिल्म छोड़ दी. बताया जाता है कि कोमिला विर्क और अमजद के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ था यह पता नही चल पाया.

पंजाबी कुड़ी थी कोमिला विर्क 

कोमिला का जन्म 1953 में पंजाब के जलंधर शहर में हुआ था. बताया जाता है कि उन्हें बचपन से ही हीरोईन बनने का शौक था. बॉलीवुड की ग्लैमर वाली दुनिया उन्हें बहुत पसंद थी. हालांकि वह पढ़ाई में भी बहुत अच्छी थी. 12वीं अच्छे नंबरों से पास करने के बाद उन्होंने अपनी डिग्री इकोनॉमिक्स से पूरी की. इसी बीच उन्होंने मॉडलिंग से अपने सपने की शुरुआत भी कर दी. और कई बड़े ब्रांड्स के लिए फोटोशूट भी किया.

इसे भी पढ़ें: Heartbreak Insurance Fund: गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो आशिक को मिले 25000 रुपए, लोग बोले- स्कीम तो बढ़िया है, हम भी करेंगे इन्वेस्ट

कोमिला विर्क मिस बॉम्बे भी चुनी गई थीं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है. जब उन्हें इंडस्ट्री में किरदार मिलने बंद हो गए तो उसे अलविदा कर दिया. एक ब्रिटिश व्यक्ति से शादी कर वह विदेश में बस गईं. तभी उनकी रुचि ज्योतिष विद्या में बढ़ने लगी. साल 1995 तक उन्हें इस विद्या में महारत हासिल हो गई और इसे ही अपना करियर बना लिया.

Rohit Rai

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

2 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

14 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

43 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

43 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

43 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

50 minutes ago