मनोरंजन

‘मुझे मारने की कोशिश हुई तो फिर सुशांत सिंह राजपूत को भी मारा गया होगा’- इस एक्टर ने किया हैरान करने वाला दावा, ‘दंबग’ खान पर निकाली भड़ास

KRK-  सिनेमा जगत में  समीक्षक कमाल आर. खान  उर्फ केआरके (KRK) आए दिन किसी न किसी स्टार को अपने निशाने पर लेते रहते हैं. मगर यह  उनकी  पूरी पहचान नहीं है.  कमाल खान  बॉलीबुड  से ताल्लुक रखने वाले  एक इकलौते  सेलिब्रिटी है. कमाल राशिद खान के निशाने पर इंडस्ट्री में शायद ही कोई स्टार ऐसा होगा, जो उनसे बच पाया हो.  सोशल मीडिया पर खिचाई के मामले पर  किसी को कुछ  भी कह देते  हैं.  वह अक्सर किसी न किसी पर तंज कसने और उनकी धज्जियां उड़ाने के लिए सुर्खियों में  छाये रहते हैं.

-ये भी पढ़ें-Urfi Javed को मिली रेप और जान से मारने की धमकी, व्हाट्सऐप पर आई कॉल, शिकायत दर्ज

अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने ट्वीट के माध्यम से अक्सर बॉलीवुड (Bollywood) को आड़े हाथों लेते रहते हैं. हालांकि केआरके को ट्वीट करना कभी कभी भारी पड़ जाता है. कई बार उनके खिलाफ मानहानि का केस भी सेलेब्स दर्ज करा चुके हैं. यहां तक कि एक्टर अपने ट्वीट के कारण जेल भी जा चुके हैं. अब इसी बीच केआरके ने अपने एक ट्वीट से सबको हैरान कर दिया है.

सलमान पर साधा निशाना

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीमान बच्चन साहब (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में कहा कि नागरिक स्वतंत्रता को रोका नहीं जाना चाहिए. अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं लगनी चाहिए. फिर मेरी अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने के लिए पूरा बॉलीवुड मुझे क्यों मारना चाहता है. मेरी अभिव्यक्ति की आजादी को रोकने के लिए अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और वाशु भगनानी वगैरह कोर्ट क्यों गए.

केआरके ने कही यह बात

इसी के साथ कमाल खान ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि आप सभी तथाकथित सुपर स्टार प्रति फिल्म ₹125 करोड़ चार्ज करते हैं, और फिर एक ही क्रिटिक के रिव्यू से आप डर जाते हो. इसलिए आप अपनी बकवास फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए उसे मारना चाहते हैं.  तो मेरे लिए आप सुपर स्टार नहीं बल्कि भिखारी हैं. ऐसे दयनीय जीवन पर आ थू.

केआरके ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि मुझे फिल्मों की समीक्षा करने से रोकना अलग बात है. लेकिन मुझे मारने की योजना बनाना दूसरी बात है, और उन्होंने मुझे मारने की योजना बनाई. मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं आज जिंदा हूं. जबकि एक पुलिस अधिकारी अभी भी मुझे एनकाउंटर की धमकी दे रहा है और मैं अब भी नहीं डरा.

राजपूत को लेकर कही यह बात

केआरके ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि मेरे वकीलों ने एफआईआर रद्द करने के लिए पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है. एक बार यह हो जाने के बाद मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर दुनिया को बताउंगा कि मेरी सुपारी किसने दी. और किसने मुझे जेल में मारने की कोशिश की.  एक अभिनेता, एक राजनेता और एक पुलिस अधिकारी ने मेरे खिलाफ साजिश रची थी.

कमाल आर. खान ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर मुझे धमकाया जा रहा है, तो फिर सुशांत सिंह को भी धमकाया गया होगा.  अगर मुझे मारने की कोशिश की जा रही है, तो फिर शायद सुशांत को भी मारा गया होगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

35 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago