India’s Best Dancer Season 3 Grand Finale: डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3’ का विनर मिल गया है. 30 सितंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें पुणे के समर्पण लामा ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पहले स्थान पर जगह बनाई और फिर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली. एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ समर्पण को 15 लाख का चेक भी दिया गया है. समर्पण लामा ही नहीं बल्कि इस खास मौके पर उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को भी 5 लाख का चेक दिया गया है. उन्होंने अपने बेमिसाल डांस और क्यूटनेस से सिर्फ जजेज का नहीं, बल्कि देशभर के लोगों का खूब दिल जीता हैं. उसी प्यार का नतीजा है कि समर्पण टॉफी अपने नाम करने में सफल साबित हुए.
ग्रैंड फिनाले को ‘फिनाले नंबर 1’ नाम दिया गया था और इसकी शुरुआत अंजलि ममगई, समर्पण लामा, अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी सहित टॉप 5 फाइनलिस्टों के साथ हुई. फिनाले एपिसोड में सभी फाइनलिस्टों का पावर-पैक और धमाकेदार प्रदर्शन भी शामिल था और इतना ही नहीं रात के मेहमान गणपथ के मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने भी शो में धमाल मचाया. अनुभवी अभिनेता गोविंदा ने मेन एपिसोड की शोभा बढ़ाई और सोनाली बेंद्रे के साथ मंच पर प्रेम को दोहराते हुए देखा गया. वहीं विपुल खंडपाल ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ में पांचवां स्थान हासिल किया और अनिकेत चौहान चौथे और शिवांशु सोनी दूसरे रनरअप रहे.
सीजन की ट्रॉफी जीतने वाले समर्पण लामा ने बताया कि विनर बनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है. समर्पण ने कहा, ‘यह सपना लगता है! मैं हमेशा रियलिटी शो देखता था और चाहता था कि किसी दिन मैं ऐसे किसी शो का हिस्सा बनूं. लेकिन जो मैंने कभी नहीं सोचा था, कि मैं डांस रियलिटी शो जीतूंगा. यह सचमुच मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. अनिकेत चौहान के बाद जब मुझे ‘बेहतरीन 13′ के लिए चुना गया, तो वह पल मेरे लिए एक विनिंग मोमेंट था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतना आगे तक आऊंगा’.
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…