देश

Rajasthan: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना! टीचर ने 7वीं की छात्रा से बाथरूम में किया रेप

Rajasthan Rape Case: राजस्थान में एक बार फिर शिक्षा जगत को हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल में ही 7वीं कक्षा की छात्रा को अपना हवस का शिकार बना लिया और इस घटना को उसी स्कूल के एक शिक्षक ने अंजाम दिया. यह मामला राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव का है. घटना दो दिन पहले की है. जब एक छात्रा हमेशा की तरह शिक्षा के मंदिर में शिक्षा लेने के लिए गई थी, लेकिन उसे किया पता था कि वहां उसका टीचर ही हैवान बन जाएगा. इस घटना को अंजाम शिक्षक ने 12 साल की छात्रा को बाथरूम में बंद करके दिया.

जानकारी मिलने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रतनगढ़ थाने में आईपीसी और पोक्सो की धाराओं में नामजद मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा इस स्कूल के दूसरे टीचरों के खिलाफ भी केस दर्ज किये गए हैं, क्योंकि उन्होंने भी पीड़िता को टॉर्चर किया था.

टीचर ने 7वीं की छात्रा से बाथरूम में किया रेप

रतनगढ़ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक का नाम मदनलाल मेघवाल है. दो दिन पहले यह मामला सामने आया था. यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने 7वीं की छात्रा के साथ बाथरूम में रेप की घटना को अंजाम दिया. इसी स्कूल के दूसरे टीचर संजय पर इसी स्टूडेंट के साथ मारपीट करने का आरोप है. वारदात और सजा के बाद छात्रा दो दिन से पीड़ा से कराह रही थी. स्कूल की टीचरों ने उस पर इतना अत्याचार किया कि उसकी तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उससे पूछताछ हुई तो उसने घटना के बारे में बताया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: आरएसएस के ‘मास्टर प्लान’ से बीजेपी जीतेगी चुनावी जंग, इन 8 सीटों पर बड़े बदलाव की तैयारी

डर के मारे नहीं बता रही थी छात्रा

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत छात्रा का मेडिकल कराया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता छात्रा ने पुलिस को बताया कि टीचर ने उसके साथ बाथरूम में इस घटना को अंजाम दिया. वहीं दूसरे टीचर ने उससे उठक बैठक लगवाई. बता दें कि पहले तो पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बतायी वह डर के मारे चुप रही, लेकिन जब उससे दर्द नहीं सहा गया तो उसने सब कुछ बता दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

26 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago