लाइफस्टाइल

कचरा समझकर न फेंकें प्याज के छिलके, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Onion Peels Benefits: आजकल हमारे घरों में बिना प्याज के कोई डिश नहीं बनती है. अपने अलग स्वाद के साथ यह अपने कई मेडिकल गुणों के कारण भी बहुत पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका छिलका भी इतना ही ज्यादा लाभकारी होता है. अगर नहीं? तो आज हम आपको बताते है प्याज का छिलका हमारे लिए कितना अच्छा होता है. हालांकि ज्यादातर लोग इसे कचरा समझने की भूल कर बैठते हैं. यदि आप भी यही गलती करते हैं, तो यहां बताए गए प्याज के छिलके के जबरदस्त इस्तेमाल के लिए जरूर जान लें.

साफ करें बर्तन

प्याज के छिलके में सैपोनिन तत्व मौजूद होता है, जो इसे हल्का साबुन जैसा बनाता है. ऐसे में आप इसे पानी में कुछ देर भिगोकर डिशलिक्विड की तरह बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

पेड़ों के लिए बनाएं खाद

प्याज में मौजूद पोषक तत्व इसके छिलके में भी होते हैं. हालांकि इसे खाया नहीं जा सकता है, लेकिन पौधों में खाद की तरह इसका इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है.

छिलके से बनाएं चाय

प्याज के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन और तनाव को दूर करने में कारगर होते हैं. ऐसे में आप इसके छिलके को पानी में चाय की तरह उबालकर और छानकर पी सकते है. दिलचस्प बात है कि पुराने समय से प्याज के छिलके से बनी चाय का सेवन किया जा रहा है.

कपड़ों को करें डाई

कपड़ों को डाई करने के लिए भी आप प्याज के छिलकों का यूज कर सकते हैं. इससे कपड़ों पर सुनहरा भूरा रंग चढ़ता है. इसके लिए पानी में प्याज के छिलकों को अच्छे से उबाल लें फिर इसमें कपड़े को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे आप बालों को भी रंग सकते हैं.

बाल धोने के लिए

प्याज के छिलके के अर्क का उपोयोग बाल धोने के लिए भी किया जा सकता है. छिलकों में मौजूद पोषक तत्व बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं.

घर का बना सिरका

प्याज के छिलकों का उपयोग कर स्वादिष्ट प्याज युक्त सिरका बनाया जा सकता है. प्याज के छिलकों को सिरके वाले जार में डालें, सील करें और कुछ हफ्तों के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इस सिरके का उपयोग सलाद, ड्रेसिंग और मैरिनेटिंग में किया जा सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 minute ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago