मनोरंजन

क्या सच में Rupali Ganguly छोड़ रहीं Anupma? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Rupali Ganguly: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा से पिछले कुछ महीनों से एक के बाद एक किरदार छोड़ रहे हैं. सुधांशु पांडे, पारस कलनावत से लेकर अनीशा तक भी शो छोड़ चुकी है. लेकिन अब खबर सामने आई थी कि शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी शो छोड़ देंगी. जिसके बाद सबके मन में एक ही सवाल आ रहा है कि क्या सच में रुपाली शो छोड़ रही है? ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है?

क्या सच में रूपाली गांगुली छोड़ रहीं शो?

रूपाली गांगुली ने अफवाहों के बीच चुप्पी तोड़ी है. साथ ही रूपाली ने इमोशनल रिएक्शन देकर अपना शो के साथ कनेक्शन बताया है. रूपाली ने कहा-वाह लोगों की सोच को मैं सराहती हूं. आप सभी का धन्यवाद कि आप मेरे बारे में और शो के बारे में बात कर रहे हैं. मैं क्या कहूं? हर इंसान का एक कोर होता है और मेरा कोर, मेरा भरोसा.

मेरे पति और मैं दोनों मानते हैं कि राजन जी ने जो कुछ भी मुझे दिया है मैं इस जीवन में कभी चुका नहीं सकती और अनुपमा सिर्फ एक शो नहीं है मेरे लिए यह एक भगवान है, मेरा घर है. तो क्या कोई अपना परिवार छोड़ता है? और भगवान न करे ऐसा कभी जिंदगी में हो.

अनुपमा ने रूपाली को वो बनाया है जो वह आज है

रूपाली ने आगे कहा कि इस शो ने मेरे लिए दरवाजा खोला है और मैं इस शो का हिस्सा अंत तक बनी रहूंगी. भले ही मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़े. मैं इसे नहीं छोडूंगी. इससे ज्यादा अजीब खबर कुछ और नहीं हो सकती. अनुपमा ने रूपाली को वो बनाया है जो वह आज है और अनुपमा मेरे लिए अस्तित्व का हिस्सा है. इसलिए यह मजाकिया है कि लोग ऐसी बात कर रहे हैं ऐसी बातें लिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए चुनौतियां ज्यादा, उत्पीड़न की घटनाएं चिंताजनक, NCW की चौंकाने वाली रिपोर्ट

अफवाहों पर ध्यान न दें

इसके अलावा रूपाली ने कहा कि जब तक राजन जी चाहेंगे मैं पूरे समर्पण और जुनून के साथ मेहनत करती रहूंगी. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि यह सफर सालों तक चलता रहे लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है. सबसे बेहतरीन चीजें अभी आनी बाकी है मेरे दोस्तों. इसलिए अपना प्यार भेजते रहें और मैं इतनी मेहनत करूंगी कि मैं आपके सरहाने के काबिल बन सकूं. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और अफवाहों पर ध्यान न दें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago