देश

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम, घना कोहरा, धुंध और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, ट्रेन-फ्लाइट्स लेट

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन सुबह (5 जनवरी) घना कोहरा और धुंध छाई हुई है. ठंडी हवाओं के साथ गलन भी बढ़ गई है. इससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे ट्रेनों और उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके कारण 10 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानें देरी से चल रही हैं. एयरपोर्ट ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.

AQI खराब स्तर पर बरकरार

दिल्ली में रविवार सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार के तापमान से थोड़ा कम था. कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वायु गुणवत्ता की स्थिति भी खराब बनी हुई है, सुबह 6 बजे AQI 377 रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले शनिवार को दिल्ली में 10 से 12 घंटे तक घना कोहरा रहा और कुछ इलाकों में 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही.

यह भी पढ़ें- Delhi: PM मोदी 5 जनवरी को करेंगे 12,200 करोड़ से ज्यादा लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में बादल भी छाए रह सकते हैं. हालांकि, दिन के समय हवा की गति थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन शाम और रात तक यह धीमी हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

26 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago