मनोरंजन

Animal फेम Triptii Dimri पर क्यों भड़क गईं ये महिलाएं, फिल्म का बॉयकॉट करने की कही बात

पिछले साल Animal फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) के अलावा जिस कलाकार को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली वो थीं जोया का रोल करने वाली ​तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri). इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया, यहां तक कि वो National Crush तक कहलाने लगीं. उन्हें दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला.

एनिमल की सफलता के इस खूबसूरत हीरोइन के सामने फिल्मों की लाइन लग गई. फिलहाल वह ‘Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video’ नाम की फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, जो 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वह राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के अपोजिट नजर आएंगी. इस बीच एक ऐसा वाकया हो गया है कि कुछ लोगों ने उनसे न सिर्फ नाराजगी जताई है, बल्कि उनकी फिल्मों का बॉयकॉट करने की बात भी कही है.

Triptii Dimri को लेकर भयंकर गुस्सा

ये मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) का है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक ​वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं उन पर भयंकर गुस्सा है और वीडियो में उनकी फजीहत कर डाली है. मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, बीते सोमवार (30 सितंबर) को उन्हें जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन वह किसी वजह से यहां पहुंच नहीं सकीं.

तृप्ति को FICCI FLO के कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा बुलाया गया था. कार्यक्रम में उनके न पहुंचने से महिलाओं ने उन पर जमकर गुस्सा निकाला है. इतना ही नहीं उन्होंने उनकी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का बॉयकाट करने का भी आह्वान किया है.

महिलाओं ने क्या कहा

वीडियो में एक महिला कहती है, ‘आज से हममे से कोई भी इसकी फिल्में नहीं देखेगा. ये लोग वादा करके आते नहीं हैं. आपको टाइम मैनेज करना आना चाहिए. अभी कौन सी बहुत बड़ी सेलिब्रिटी बनी है. कोई जानता भी नहीं है इसका नाम. हम तो आए थे इस इवेंट में देखने के लिए कि आखिर कौन हैं ये. अभी तक इसे कोई जानता तक नहीं है. वह किसी भी तरह से सेलिब्रिटी नहीं है.’ एक अन्य महिला कहती है, ‘अब हम उस पर केस करेंगे. और जयपुर को उसकी फिल्मों को बॉयकॉट करना चाहिए, क्योंकि उसने हमारी मानहानि की है.’

केस दर्ज कराने की कही बात

खबरों के अनुसार, जयपुर में कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक महिला उद्यमी ने बताया कि उन्हें कॉल के माध्यम से बताया गया था कि वह अगले 5 मिनट में पहुंच जाएंगी. उन्होंने खुलासा किया कि इस विशेष कार्यक्रम के लिए उनके साथ 5.5 लाख रुपये में सौदा हुआ था.

उन्होंने कहा कि उनकी टीम तृप्ति के खिलाफ केस दर्ज कराएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जयपुर को उनका और उनकी फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने उनके साथ इस तरह से धोखा किया है. कार्यक्रम से संबंधित एक वीडियो में कई लोगों को तृप्ति के पोस्टर को काले रंग से एक्स मार्क बनाते देखा गया.

एक्ट्रेस ने क्या कहा

इस पूरे विवाद पर तृप्ति डिमरी ने एक बयान में कहा कि वह किसी भी निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं और न ही उन्होंने इसके लिए पैसा लिया है. उनकी टीम की ओर से आए एक बयान में कहा गया, ‘अपनी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के लिए चल रहे प्रचार अभियान के दौरान अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने फिल्म से संबंधित सभी निर्धारित कार्यक्रमों और सत्रों में भाग लेते हुए अपने पेशेवर दायित्वों का पूरा सम्मान किया है.’

तृप्ति डिमरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘उन्होंने अपने प्रचार कार्यक्रम से अलग किसी भी व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग नहीं लिया और न ही भाग लेने को कहा. यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि तृप्ति डिमरी ने इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

6 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

14 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

22 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

37 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

43 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

49 minutes ago