मनोरंजन

Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में आई चोट, जानिए कैसी है अब सिंगर की तबीयत

Jubin Nautiyal injured: फेमस इंडियन सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह  एक दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्हें हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया  जा रहा है कि एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लग गई.

दाहिने हाथ का होगा ऑपरेशन

जुबिन अपने हालिया ट्रेंडिंग गानों “तू सामने आए,” “मानिके,” “बन शराबी” और अन्य के लिए चर्चा में रहे हैं. उनके दुर्घटना के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा. उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है.

फैंस दुआएं कर रहे

गायक जुबिन ने भारतीयों के दिल में अपनी आवाज के दम पर खुद की अलग पहचान बनाई है. “रातां लंबियां,” “लुट गए,” “हमनवा मेरे,” और “तुझे कितने चाहने लगे हम,” “तुम ही आना,” “बेवफा तेरा मौसम चेहरा” जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ  अपनी मधुर आवाज और क्यूट लुक्स के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं. उनके गाने तो चार्टबस्टर है ही, साथ ही उनकी फीमेल फॉलोइंग काफी बढ़िया है. उन्हें  लोग वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं.  फैंस  उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहें हैं.

ये भी पढ़ें- Dinesh Lal Yadav Net Worth: कभी 3500 रु कमाने वाले दिनेश लाल ‘निरहुआ’ आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं, जानिए

जुबिन ने कई रियलिटी शोज में बनाई अपनी जगह

जुबिन कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं, उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनके गाने रिलीज होती है ट्रेंड करने लगते हैं. इन दिनों वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सुपरहिट देने के वाले सिंगर के तौर पर पहचान बना चुके हैं.

जुबिन जब हुए थे ट्रोल

सितंबर 2022 में सिंगर जुबिन नौटियाल चर्चा में आए थे. ट्विटर पर ArrestJubinNautiyal ट्रेंड हुआ था.  जिसमें उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी. सारा विवाद उनके अपकमिंग यूएस कंसर्ट को लेकर था, जिसके ऑर्गेनाइजर को खालिस्तानी मेंबर और मोस्ट वॉन्टेंड क्रिमिनल बताया गया था. इस ट्रेंड को देख लोगों ने जुबिन को एंटी नेशनल तक करार दे दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

12 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

15 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

40 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

53 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

2 hours ago