देश

Sidhu Moosewala Murder: कैलिफोर्निया में पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, 16 मामलों में भारत की पुलिस को तलाश

Sidhu Moosewala Murder Case: भारत में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार (Goldy Brar) को अखिरकार हिरासत में ले लिया गया है. गोल्डी को अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में हिरासत में ले लिया गया है. इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. हालांकि अभी तक कैलिफोर्निया पुलिस ने इस पर औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.

ये जानकारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के भारतीय एजेंसियों से बात करने के बाद सामने आ रही है. बता दें पंजाबी सिंगर मुसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ काफी समय से फरार चला था. पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी.

खुफियां एजेंसियों से संपर्क साधने की कोशिश

भारतीय खुफियां एजेंसियां अब अमेरिका की खुफियां एजेंसियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं. बता दें कि गोल्डी के खिलाफ पहले की कई केस दर्ज हैं. उसको दो पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है. खबरों के मुताबिक वो कुछ दिन पहले ही अपने बचाव के लिए कैलिफोर्निया पहुंचा था. बता दें कि इसी साल मई 29 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या कर दी गई थी.

मूसेवाला को बीच सड़क पर गाड़ी के अंदर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने कई गैंगस्टर के ग्रुप के बारे में खुलासा किया था. इसके बाद से ही गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

इस हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की मिलीभगत है. आरोप है कि गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई की ही मदद से इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. पुलिस लगातर इसकी जांच कर रही है और इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक 34 लोगों को आरोपी बनाया है. बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

ये भी पढ़ें- Rampur Bypolls: अखिलेश बोले- दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, फिर दिया ऑफर-100 MLA लाओ और बन जाओ CM

गोल्डी के खिलाफ जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ ही इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी. उस समय गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर इस पूरी प्लानिंग कर रहा था. वो वहीं से शूटर को लगातार पर फोन पर निर्देश दे रहा था गोल्डी के खिलाफ पहले से ही कई हत्या के मामले दर्ज हैं. गोल्डी पंजाब में अपना रैकेट चलाने के लिए वो कनाडा से ही अपना धंधा चलाता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

35 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

47 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

52 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

59 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago