गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
कंगना रनौत और पीएम मोदी.
Kangana Ranaut Politics: बॉलवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की चुनावी मैदान में एंट्री होने वाली है. वह अगले साल चुनाव में किसी सीट से लोकसभा की प्रत्याशी बन सकती हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उनकी नजदीकियां रही हैं और वह इसी पार्टी से किसी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार हो सकती हैं. कंगना के पिता ने यह बात बताई है.
कंगना रनोत के पिता अमरदीप रनोट के मुताबिक, कंगना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. हालांकि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है. बता दें कि दो दिन पहले ही कंगना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चीफ जेपी नड्डा से मिली थीं. यह मुलाकात जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर हुई थी.
कंगना रनोत मूलत: हिमाचल की रहने वाली हैं. यहां मंडी जिले में उनका जन्म हुआ था. उन्होंने कल्लू जिले के मनाली में अपना घर बनाया है. ये दोनों जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं. इसलिए कंगना के मंडी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कंगना चंडीगढ़ से चुनाव लड़ सकती हैं.
कंगना के नाम पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी चुनाव लड़ने के चर्चे हो रहे हैं. मथुरा में उनका काफी आना-जाना लगा हुआ है. मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है. यहा पर अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से एक्ट्रेस हेमा मालिनी सांसद हैं. मथुरा और चंडीगढ़ दोनों जगह से अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस ही बीजेपी की सांसद हैं.
— भारत एक्सप्रेस
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…