Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

…आखिरकार राजनीति में आएंगी कंगना, BJP से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पिता ने की पुष्टि; सीट कौन-सी होगी?

Kangana Ranaut political party: कंगना रनौत की चुनावी मैदान में एंट्री होने वाली है. खबर आई है कि वो अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड़ में हैं. उनके पिता ने इस बारे में बताया.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत और पीएम मोदी.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Kangana Ranaut Politics: बॉलवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की चुनावी मैदान में एंट्री होने वाली है. वह अगले साल चुनाव में किसी सीट से लोकसभा की प्रत्याशी बन सकती हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उनकी नजदीकियां रही हैं और वह इसी पार्टी से किसी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार हो सकती हैं. कंगना के पिता ने यह बात बताई है.

कंगना रनोत के पिता अमरदीप रनोट के मुताबिक, कंगना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. हालांकि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है. बता दें कि दो दिन पहले ही कंगना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चीफ जेपी नड्डा से मिली थीं. यह मुलाकात जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर हुई थी.

Kangana Ranaut

हिमाचल की रहने वाली है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस

कंगना रनोत मूलत: हिमाचल की रहने वाली हैं. यहां मंडी जिले में उनका जन्म हुआ था. उन्होंने कल्लू जिले के मनाली में अपना घर बनाया है. ये दोनों जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं. इसलिए कंगना के मंडी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कंगना चंडीगढ़ से चुनाव लड़ सकती हैं.

कृष्णनगरी मथुरा से भी हुए चुनाव लड़ने के चर्चे

कंगना के नाम पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी चुनाव लड़ने के चर्चे हो रहे हैं. मथुरा में उनका काफी आना-जाना लगा हुआ है. मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है. यहा पर अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से एक्ट्रेस हेमा मालिनी सांसद हैं. मथुरा और चंडीगढ़ दोनों जगह से अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस ही बीजेपी की सांसद हैं.

यह भी पढ़िए: लोकतंत्र को बचाने के लिए अब सबको साथ लड़ना होगा और हम सभी इसके लिए तैयार हैं, बोले खरगे, जानें बैठक के बाद किसने क्या कहा?

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital