गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
फोटो सोशल मीडिया
I.N.D.I.A. Alliance News: कांग्रेस की अगुवाई में आज दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई. उस बैठक के उपरांत समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मीडिया से मुखातिब हुए. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान आया कि वे भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे. लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का जल्द बंटवारा होगा.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक पर 19 दिसंबर की शाम को कहा, “सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं, बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे.” अखिलेश जोर देकर बोले कि हम बीजेपी को हराएंगे… और यूपी में सभी 80 सीटों पर हराएंगे. फिर बीजेपी देश से हट जाएगी.”
अखिलेश यादव ने कहा— हमारा संकल्प है कि यूपी में 80 हराओ और लोकतंत्र बचाओ. उन्होंने कहा— “प्रधानमंत्री के चेहरे से बड़ी बात ये है कि लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाली जगह पर लगातार सांसदों को बाहर निकाला जा रहा है, क्या यह सामान्य बात है? भारतीय जनता पार्टी कोई बात सुनना नहीं चाहती.”
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…