मनोरंजन

कंगना रनौत ने कारगिल के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, शेयर किया ये पोस्ट…

Kangana Ranaut Shared Post On Vikram Batra Death Anniversary: हाल ही में मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा को पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. कंगना ने रविवार यानी की आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्टन विक्रम बत्रा की एक तस्वीर शेयर की है. आप भी देखिए उनकी ये पोस्ट…

कंगना रनौत ने शेयर किया ये पोस्ट (Kangana Ranaut Shared Post On Vikram Batra Death Anniversary)

आपको बता दें एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्रम बत्रा की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारत माता के वीर सपूत, कारगिल विजय के महानायक, परमवीर चक्र से सम्मानित, कैष्टन विक्रम बत्रा को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.’ आपकी जानकरी के लिए बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘शेरशाह’ बनाई गई है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने काम किया है.

यह भी पढ़ें : पिता की 5 फिल्में लगातार हुई थी फ्लॉप तो मां को बेचने पड़े थे गहने, Karan Jauhar ने साझा किया दर्द

कैप्टन विक्रम बत्रा के बारे में… (Kangana Ranaut Shared Post On Vikram Batra Death Anniversary)

बता दें कैप्टन विक्रम बत्रा जून 1996 में देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में मानेकशॉ बटालियन में शामिल हुए। उन्होंने दिसंबर 1997 में आईएमए से स्रातक की उपाधि प्राप्त की और उन्हें जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी। 7 जुलाई 1999 को तल्कालीन जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में एरिया लेज पॉइंट 4875 के आसपास पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए. कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा ने आजीवन बिना शादी किए हुए रहने का फैसला लिया था.

Uma Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago