Kangana Ranaut
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस साल लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत भाग लेंगी. एक्ट्रेस ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी नई भूमिका और राजनीति में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में खुलासा किया.
बता दें हाल ही में टाइम्स नाउ समिट में बातचीत के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि क्या उनकी पहले से ही राजनीति में आने की योजना है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘फैसला हमेशा पार्टी का होता है, लेकिन मैंने हमेशा बीजेपी का खुलकर समर्थन किया है, भले ही मैं पार्टी की सदस्य हूं या नहीं. मैंने हमेशा बीजेपी के लिए लड़ाई लड़ी है और भारत का समर्थन किया है. मुझे हमेशा लगता है कि मेरी विचारधारा या व्यक्तित्व का स्वाभाविक संरेखण हमेशा एक तड़कता-भड़कता राइट विंगर या एक गौरवशाली दक्षिणपंथी व्यक्तित्व का रहा है.’ कंगना ने कहा, “एक नेता बनने के लिए लोगों को कहना चाहिए कि ‘उसे एक नेता होना चाहिए’. मुझे लगता है कि यह एक अलग तरह की भूमिका और जिम्मेदारी है.”
यह भी पढ़ें :हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की खास फोटो, तस्वीर में छिपा है बड़ा हिंट
वहीं कंगना ने बीते दिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने लिखा- ‘मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हमेशा मेरा बिना शर्त समर्थन मिला है, आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका पालन करती हूं’. उन्होंने कहा, ‘मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं. मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने के लिए उत्सुक हूं. धन्यवाद.’
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…