यूटिलिटी

Bank Holidays 2024: अप्रैल में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले नोट कर लें तारीख

Bank Holidays 2024: जल्द ही मार्च का महीना समाप्त होने वाला है. साथ ही 2023-24 का फाइनेंशियल ईयर भी खत्म हो जाएगा. अप्रैल की शरुआत के साथ 2024-25 का वित्तिय वर्ष शुरू हो जाएगा और अप्रैल 2024 में कई राज्यों में बैंको की छुट्टी रहेगी. ऐसे में ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए RBI ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. अप्रैल के महीने में ईद, नवरात्रि समेत कई त्योहार पड़ने वाले हैं. जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अप्रैल महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां होगी.

इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, बैंक हॉलिडे लिस्ट में 14 दिन बैंको में अवकाश रहने वाला है. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे समय रहते करवा लें. साथ ही साथ बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट भी जरूर चेक कर लें. ताकी घर से निकलते समय आपको किसी तरह की परेशानी न झेलना पड़े, क्योंकि अगर बैंकों की छुट्टियां रहेगी तो आपका जरूरी काम अटक सकते हैं. जिसकी वजह से आप बैंक से जुड़ा जरूरी काम नहीं करवा पाएंगे.

बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां

अप्रैल में 14 के लिए बैंक बंद रहने वाले है. ऐले में आरबीआई ने बैंको में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें अप्रैल के महीने में होने वाले त्योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को होने वाली साप्ताहिक छुट्टियों भी शामिल है. जिसमें 7 अप्रैल 2024 से लेकर 28 अप्रैल 2024 तक देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें:आखिर क्या है WhatsApp honey trap scam, इस तरह के मैसेज देकर लोगों को कर चुका है कंगाल, जानें इससे कैसे बचे

यहां देखे छुट्टियों की लिस्ट

-आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाईट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 को सालाना अकाउंट क्लोजिंग की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
-वहीं 5 अप्रैल 2024 को बाबू जगजीवन राम जन्मदिन और जूमत जुमातुल विदा के कारण तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
-आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 9 अप्रैल 2024 को गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद जैसे कई अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
– वहीं बात करें कोच्चि और केरल की तो वहां ईद की वजह से 10 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे.
– चंडीगढ़ और कोच्चि को छोड़कर पूरे देश में ईद की वजह से 11 अप्रैल 2024 को बैंक बंद रहेंगे.
– वहीं गुवाहाटी और शिमला में बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस की वजह बैंक बंद रहने वाले हैं.
-रामनवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर में 17 अप्रैल 2024 को बैंकों में अवकाश रहेगा.
-अगरतला में गरिया पूजा के चलते 20 अप्रैल 2024 बैंकों में छुट्टी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

17 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

18 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

37 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago