मनोरंजन

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर झगड़े के बाद एक बार फिर स्क्रीन करेंगे शेयर, 30 मार्च से शो की स्ट्रीमिंग

Kapil Sharma and Sunil Grover: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इस वक्त ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा हो न हो लेकिन अपने डॉक्टर गुलाटी से जुड़े मीम्स की वजह से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दिनों एक बार फिर सुनील ग्रोवर का नाम छाया हुआ है. इसकी वजह है उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘Sunflower 2’ सुनील ग्रोवर की ये वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस वेब सीरीज के साथ-साथ वो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के साथ एक नए कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं. इसी बीच वेब सीरीज प्रमोशन के दौरान सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में बताया कपिल शर्मा के साथ उनका झगड़ा एक सोचा समझा पब्लिसिटी स्टंट था.

झगड़े पर क्या बोले सुनील ग्रोवर?

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जब सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या 6 साल पहले कपिल से उनका हुआ झगड़ा सॉल्व हो गया है. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- जी हां हमारा शो आ रहा है एक बार फिर से मैं अपने एक्स को स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ बिल्कुल वैसे ही काम करने जा रहा हूं. इस बार एक नए तरीके से हम कॉमेडी शो पेश करने वाले है.

उन्होंने आगे कि हम दोनों का झगड़ा सिर्फ एक तरह का पब्लिसिटी स्टंट था जिससे कि हम अपना नया शो लॉन्च कर पाए. इस जवाब से ये साफ पता चलता है कि सुनील ग्रोवर झगड़े पर कोई नेगेटिव कमेंट नही करना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने आगे विस्तार में नहीं बताया कि उनके बीच पैच-अप कैसे हुआ. सुनील ग्रोवर ने आगे कहा, ‘ऐसी चीजे कभी-कभी होती रहती हैं.’

ये भी पढ़ें:क्या अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनके भाई ने डांस करते शाहरुख खान को साइड कर दिया था, जानिए सच…

क्या थी झगड़े की वजह?

साल 2017 में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था. इस दौरान झगड़े में कपिल और सुनील के बीच मारपीट भी हो गई थी. दोनों कॉमेडियन के बीच हुए इस झगड़े के बाद कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी जिसके बाद कपिल ने अपनी पोस्ट में लिखा था ‘पाजी सुनील अगर अनजाने में मैने किसी भी तरह से आपको परेशान किया हो तो मुझे माफ कर दीजिएगा.

30 मार्च से होगी शो की स्ट्रीमिंग

इस झगड़े के बाद सुनील ने दूरी बना ली. बाद में कपिल ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह शो में वापस नहीं लौटे. लेकिन झगड़े के बाद अब दोनों एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले है जिसमें नेटफ्लिक्स के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल, सुनील, कृष्णा अभिषेक जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं.  आप यह शो 30 मार्च से हर शनिवार रात 8 बजे देख पाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago