मनोरंजन

KBC 16 की पहली करोड़पति बन सकती हैं ब्रेन ट्यूमर पीड़िता नरेशी मीणा, Amitabh Bachchan उठाएंगे इलाज का खर्च

KBC 16: मेगास्टार अमिताभ बच्चन टीवी के पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन शुरू हो गया है. 12 अगस्त को शो के इस सीजन का प्रीमियर हुआ. अब प्रीमियर के कुछ ही दिनों में केबीसी 16 को वो पहली कंटेस्टेंट भी मिल गई है जो करोड़पति बनने से महज 1 सवाल दूर है. जी हां, ये कंटेस्टेंट हैं राजस्थान की नरेशी मीणा, जो कि 15वें सवाल यानी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई हैं. अगर वह 15वें सवाल का जवाब दे पाती हैं तो वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन जाएंगी. इन सब के बीच नरेशी अपनी बुद्धिमता के साथ एक और वजह से चर्चा में हैं.

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है नरेशी मीणा

दरअसल, शो में शामिल होने पर नरेशी ने बताया था कि वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और वह इस शो से जीती गई रकम से अपना इलाज कराएंगी. आपको बता दें नरेशी मीना राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं और इन दिनों सवाई माधोपुर में वुमन एंपारमेंट विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. नरेशी के हौसले की के बारे में जानकर बिग बी भी काफी इमोशनल हो गए. इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने उनसे इलाज में मदद का वादा किया है.

फिर नहीं हो सकता ऑपेरेशन

कौन बनेगा करोड़पति 16 की 27 साल की कंटेस्टेंट नरेशी ने जब ब्रेन ट्यूमर होने की बात बताई तो हर कोई हैरान रह गया. नरेशी ने अमिताभ बच्चन को बताया, ‘सर मुझे साल 2018 में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था. 2019 में मेरी सर्जरी भी हो गई, इसके लिए मेरी मां को अपने गहने बेचने पड़े. सर्जरी के बाद भी डॉक्टर पूरा ट्यूमर नहीं निकाल पाए. यह क्रिटिकल जगह पर है जिसके लिए दोबारा सर्जरी करनी पड़ेगी. डॉक्टर ने प्रोटोन थेरपी करने की सलाह दी है और यह काफी महंगी है. यह भारत के 2-4 अस्पतालों में ही है और इसमें 25-30 लाख रुपये लगेंगे.’

ये भी पढ़ें: तमिल सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय, एक्टर ने पार्टी का फ्लैग और एंथम किया लॉन्च

बिग बी को कर दिया इमोशनल

नरेशी की कहानी ने बिग बी को इमोशनल कर दिया. वह उनसे बोले, नरेशीजी, मैं प्रोटोन थेरपी का खर्च उठाने की पूरी कोशिश करूंगा. मुझे आपका सहायक बनना हैं और शो से आप जो भी अमाउंट जीतेंगी वो आपका होगा. इलाज के लिए बेफ्रिक रहिए. नरेशी के धन्यवाद बोलने पर बिग बी बोलते हैं, बड़ी हिम्मत होनी चाहिए एक महिला में सार्वजनिक रूप से ये बात करने के लिए आपके धैर्य के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं. नरेशी 50 लाख तक सही जवाब देकर 1 करोड़ के सवाल का सामना करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

14 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

39 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago