देश

Noida: फेलिक्स हॉस्पिटल के मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का उद्घाटन, यहां की जा रही कई बीमारियों की जांच और उपचार

Noida News: फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6 नोएडा में फ्री हेल्थ कैंप और डॉक्टर टॉक (कैंसर जागरुकता) का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के सी.ई.ओ. डॉ. लोकेश एम, आई.ए.एस. ने किया. शिविर में नोएडा प्राधिकरण के लगभग 380 कर्मचारीयों की जांच की गई.

शिविर में डॉ. डी. के. गुप्ता (चेयरमैन, फेलिक्स हॉस्पिटल) के साथ डॉ. रश्मि गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर, फेलिक्स हॉस्पिटल) और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, फ़िज़िओथेरपिस्ट, ऑप्थल्मोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट शामिल थे. इसके अलावा, शिविर में मुफ्त बी.पी., शुगर, ई.सी.जी., पी.एफ.टी., वेट-हाइट और बी.एम.आई. जाँच के अलावा विज़न टेस्टिंग (मोतियाबिंद एवं काला मोतियाबिंद सहित), बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

नोएडा प्राधिकरण के सी.ई.ओ. डॉ. लोकेश एम ने कैंप की सराहना की और कहा हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए समय-2 स्वास्थ्य जाँच करानी चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकें.

फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर सही परामर्श देना है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे और भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा. शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी. शिविर में ACEO आईएएस संजय कुमार खत्री, OSD आईएएस महेंद्र प्रताप सिंह, ACEO आईएएस वंदना त्रिपाठी, ACEO आईएएस सतीश पाल जी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इसके अलावा राजकुमार सिंह(अध्यक्ष ), जितेंद्र कुमार (महा सचिव), नीरज राना, अमित कुमार (सचिव) एवं सुभाष कुमार कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिविर की शोभा बड़ाई.

शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर जांच की सुविधा प्रदान करना था, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बच सकें. शिविर में आए लोगों ने कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें आसानी से स्वास्थ्य जाँच एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त होता है, जो कि नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना में अधिक सुलभ और प्रभावी है. फेलिक्स हॉस्पिटल की 24X7 हेल्पलाइन (7835 999444/555) भी उपलब्ध है. जिससे मरीज किसी भी समय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं. फेलिक्स हॉस्पिटल हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर है.

इस मौके पर श्री विनोद जोशी जी के साथ डॉ. चिन्मयी अग्रवाल (ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. जगतजोत सिंह गिल (गेस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट), डॉ. अदिति (एंडोडोंटिस्ट), डॉ. विनय कुमार साहू (ओर्थपेडीक सर्जन), डॉ. सोनाक्षी सक्सेना (जनरल फिजिशियन), डॉ. निदा (डायटीशियन), डॉ. सोनिया(गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. संदीप (फ़िज़ियोथेरेपिस्ट), डॉ. शुभम, डॉ. अबुजार एवं अन्य डॉक्टर्स मौजूद रहे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

9 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

40 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago