अपने घर की महिलाओं को ये गिफ्ट देना चाहते हैं अमिताभ बच्चन
Kaun Banega Crorepati 14: सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. ये शो हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा बना हुआ. जब भी इस शो का नया सीजन शुरू होता है कई वजहों से चर्चा में आ जाता है. चाहे गेम हो या फिर होस्ट अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) का कंटेस्टेंट के प्रति बिहेवियर, कुछ चीजें दर्शकों के दिलों में आसानी से जगह बना लेती हैं क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ शुरू होने के बाद से ही टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ. शो का हर एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होता है. कभी कंटेस्टेंट शो को यादगार बना देते हैं तो कभी होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें करके लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. बिग बी ने खुलासा किया कि, वह अपनी फैमिली की महिलाओं को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं.
‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के हालिया एपिसोड में हैदराबाद की रहने वाली शैलजा ने हॉटसीट पर जगह बनाई. शैलजा क्विलिंग गिफ्ट आर्टिकल्स बनाती हैं. जब बिग बी ने उनसे पूछा कि, वह क्या काम करती हैं तब शैलजा ने बताया कि, वह क्विलिंग गिफ्ट आर्टिकल्स बनाती हैं. यह उनकी आर्ट और हॉबी है.
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की मौत के 2 साल बाद Rhea Chakraborty को मिला नया प्यार! जानें किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?
बिग बी उनके आर्ट के दीवाने हो जाते हैं. वह कंटेस्टेंट से क्विलिंग गिफ्ट आर्टिकल मांगते हैं, ताकि वह अपने घर की महिलाओं को ये दे सके. बिग बी ने कहा, “मैं उन्हें अपने परिवार की महिलाओं को गिफ्ट में देना चाहूंगा और उनसे कहूंगा कि मैंने इसे बनाया है.” इसके बाद वह हंसने लगते हैं.
शैलजा केबीसी 14 (KBC 14) के मंच से 1 लाख 60 हजार रुपये जीतकर जाती हैं. उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर क्विट कर दिया था. बिग बी ने उनसे सवाल किया था, “इनमें से कौन सी नदी भारत के सबसे कम राज्यों से होकर बहती है?” ऑप्शन दिए गए थे- A- गंगा, B- ब्रह्मपुत्र, C- गोदावरी, D- कृष्णा. हालांकि, शैलजा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने गेम को क्विट करना सही समझा. वह 1 लाख 60 हजार रुपये की प्राइज मनी के साथ घर गईं.
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…