खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की नेट वर्थ (फोटो सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav and Pawan Singh Lifestyle: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने कमाई के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. लेकिन आज हम भोजपुरी सिनेमा के उन दो सितारों के बारे में बात करेंगे जो दोनों एक दूसरे को फिल्मी गलियारों में कड़ी टक्कर तो देते ही हैं साथ ही यह दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के रईस लोगों में गिने जाते हैं. हम बात कर रहे हैं पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की.
आपने अक्सर सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की भिड़ंत की खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों सितारों में से कमाई के मामले में कौन सबसे आगे है. अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में पढ़िए कौन है इन दोनों सितारों में से भोजपुरी सिनेमा का ज्यादा रईस सितारा..
ये भी पढ़ें- Ram Setu OTT Release: इस ओटीटी पर देख सकते हैं अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन रिलीज हुई फिल्म
सबसे पहले बात करते हैं खेसारी लाल यादव की. ट्रेंडिंग स्टार अपनी हर दूसरी फिल्म के लिए मेकर्स से अच्छी खासी रकम वसूलते हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खेसारी लाल यादव अपनी एक फिल्म के लिए मेकर्स से 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं. साथ ही खेसारी लाल यादव 12 से 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक भी हैं. महल जैसे खूबसूरत आशियाने के साथ-साथ खेसारी लाल यादव को महंगी महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है.
वही बात करें पावर स्टार पवन सिंह की तो बता दें, पवन सिंह ने 11 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था. पवन सिंह ने बचपन से कड़ी मेहनत करते हुए भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाया है. खबरों की मानें तो पवन सिंह अपनी एक फिल्म के लिए खेसारी लाल यादव की ही तरह 40 से 50 लाख चार्ज करते हैं. लेकिन संपत्ति के मामले में पवन सिंह खेसारी लाल यादव से काफी ज्यादा रईस हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह की नेटवर्थ करीबन 30 से 37 करोड़ के आस पास है.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…