कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मन्होत्रा का नाम शामिल है. कियारा और सिद्धार्थ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. यह प्यारा कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज को शेयर किया. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट कर बताया कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. फैंस के साथ हर कोई कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहा है.
कियारा और सिद्धार्थ ने एक साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्रेंसी की खुशखबरी सबके साथ शेयर की. दोनों ने एक फोटो शेयर किया जिसमें कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपने हाथों में बच्चे के छोटे मोजे पकड़े नजर आ रहे हैं. इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा जल्द ही आने वला है. कपल ने अभी डिलीवरी डेट कब है इसकी जानकारी नहीं दी है.
इस पोस्ट के शेयर करते ही फैंस के प्यारे कमेंट्स से कमेंट बॉक्स फुल हो गया. एक यूजर ने इमोशनल होकर कहा, “बेबीज को एक बेबी होने जा रहा है.” एक ने कहा, “मेरा दिल फट जाएगा. आप दोनों को बधाई. थू थू थू (नजरबट्टू इमोजी के साथ).” एक ने कहा, “बेस्ट माता-पिता बनने जा रहे हैं.” एक ने कहा, “फ्राईडे स्पेशल. उन्होंने बेस्ट न्यूज शेयर की है.” इसी तरह दोनों को सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयां मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें: सिनेमाई आइकॉन को श्रद्धांजलि: PM म्यूजियम को डोनेट की गई राज कपूर की यह आइकॉनिक लालटेन
21 दिन पहले ही स्टार कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी. कियारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था जिसकी शुरुआत ब्राइडल एंट्री और अंत जिम में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पसीने बहाने से होती है. इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “कैसे यह शुरू हुआ और कैसा यह चल रहा है. हर चीज में मेरे पार्टनर को हैप्पी एनिवर्सरी। लव यू सिद्धार्थ.”
2020 से ही कियारा और सिद्धार्थ के डेटिंग मीडिया में काफी चर्चा थी लेकिन दोनों ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा. 7 फरवरी 2023 को उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर में हिंदू-रिवाज से एक दूसरे से शादी कर ली.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…