बिजनेस

भारत की GDP वृद्धि दर वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6.2 प्रतिशत रही: सांख्यिकी मंत्रालय

भारत की रियल जीडीपी (GDP) वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई है, जो कि इससे पहले की तिमाही में 5.6 प्रतिशत (संशोधित अनुमान) थी. यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गई. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 9.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

सरकार द्वारा जारी किए गए अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इस दौरान चालू वित्त वर्ष के लिए नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 9.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसके अलावा, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान संशोधित करके 5.6 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 5.4 प्रतिशत था.

आंकड़ों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में रियल जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) 171.80 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में 161.51 लाख करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष में इसकी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि पिछले वित्त वर्ष 8.6 प्रतिशत थी.

नॉमिनल GVA 300.15 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉमिनल जीवीए (GVA) 300.15 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में 274.13 लाख करोड़ रुपये था. इसमें सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. ताजा आंकड़ों में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर 9.2 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 को छोड़कर बीते 12 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि दर है. इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 12.3 प्रतिशत, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 10.4 प्रतिशत, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की वृद्धि दर 8.6 प्रतिशत, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट एंड प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर के 7.2 प्रतिशत, ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज सेक्टर के 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago