प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र ‘वंतारा’ भी जाएंगे. गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के अनुसार, गिर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में भी अध्यक्षता करेंगे.
पीएम मोदी एक मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे और वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन वे वंतारा पशु बचाव केंद्र का दौरा करेंगे और उसके बाद शाम को सासन के लिए रवाना होंगे. सासन में वे जंगल सफारी का आनंद भी लेंगे. जंगल सफारी के दौरान वे वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे.
सासन में प्रधानमंत्री मोदी कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वे गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. सोमनाथ मंदिर हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र है और पीएम मोदी इसे विशेष महत्व देते हैं. पूजा-अर्चना के बाद वे राजकोट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद सासन और जंगल सफारी का दौरा करेंगे. गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सासन को विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
गुजरात दौरे से पहले पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश शासनकाल के कानूनों पर चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा 150 साल पहले बनाए गए ‘ड्रामेटिक परफॉर्मेंस एक्ट’ को उनकी सरकार ने खत्म कर दिया है. यह कानून स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी लागू था, जो अब समाप्त कर दिया गया है.
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने ‘खान मार्केट गैंग’ पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने 75 साल तक इस तरह के पुराने कानूनों पर कोई आपत्ति नहीं जताई. लेकिन अब, उनकी सरकार ने गुलामी के कालखंड के इन कानूनों को हटाने का कार्य किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरपूर रहेगा. वे पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक स्थलों पर अपनी आस्था व्यक्त करने के उद्देश्य से इस यात्रा को अंजाम देंगे. इसके अलावा, वे सरकार की नीतियों को लेकर भी अपने विचार रखेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…