मनोरंजन

आमिर खान से तलाक के 3 साल बाद Kiran Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मै बहुत खुश हूं…

Kiran Rao On Divorce: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव के तलाक को 3 साल हो चुके हैं. दोनों ने 16 साल का लंबा सफर तय करने के बाद 2021 में अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था. तलाक के बाद भी उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है.

दोनों अक्सर परिवार और अपने बेटे के साथ समय बिताते नजर आते हैं. हाल ही में दोनों ने लापता लेडीज फिल्म के लिए कोलैबोरेट किया था. अपने रिश्ते और तलाक को लेकर किरण राव हमेशा से ओपन रही हैं. हाल ही में किरण ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की.

तलाक के बाद मै बहुत खुश हूं

किरण ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा- ‘मुझे लगता है कि रिश्तों को समय-समय पर नए सिरे से रिडिफाइन करने की जरूरत होती है क्योंकि हम बड़े होने के साथ-साथ इंसान के तौर पर भी बदलते हैं. हमे अलग चीजों की जरुरत होती है और मुझे लगा ये तलाक मुझे खुश कर देगा और ईमानदारी से कहूं तो इसने मुझे बहुत खुश किया है.’ इसे आप एक खुशनुमा तलाक कह सकते हैं.’

अब नहीं लगता अकेलापन

किरण राव ने आगे कहा जब मेरी शादी नहीं हुई थी तब मैं लंबे समय तक अकेली रही थी. मैंने शादी से पहले अपनी लाइफ और आजादी का पूरा आनंद लिया. उस समय मुझे अकेलापन महसूस होता था लेकिन अब नहीं क्योंकि मैं अपने बेटे आजाद के साथ हूं. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग तलाक के बाद अकेलापन महसूस करके परेशान होते हैं लेकिन मुझे ये कभी महसूस नहीं हुआ क्योंकि मुझे आमिर और अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है. इसलिए असल में यह केवल अच्छी चीजें ही रही हैं. यह एक बहुत ही खुशहाल तलाक रहा है.

ये भी पढ़ें: Jasmin Bhasin Blind: आखिर कम उम्र में ही एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को दिखना क्यों बंद हो गया? खुद बताई भयावह सच्चाई

नहीं खत्म हुआ प्यार

किरण राव ने आमिर खान और अपने प्यार को लेकर कहा- ‘मेरे और आमिर के बीच प्यार खत्म नहीं हुआ है. हम दोनों के बीच प्यार बहुत है. कई सारी यादें है, बहुत सारे हंसी के मोमेंट है. हम लोगों को किसी भी पेपर की जरूर नहीं है कि हम लोग शादीशुदा है. क्योंकि हम लोग जानते हैं कि हम लोग एक दूसरे के लिए क्या है. यह एक ऐसी साझेदारी है जो तलाक के बावजूद समय की कसौटी पर खरी उतरेगी.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago